जगदलपुर की बुक डिपो में लगी आग: धुआं उठा तो लोगों ने देखा

Indiareporter Live
शेयर करे

3 दमकल गाड़ियों से बुझाई आग, लाखों रुपए का नुकसान

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदालपुर, 04 अगस्त 2026। शहर के अनुपमा चौक के पास स्थित एक बुक डिपो में सोमवार की रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

दुकान के अंदर से धुआं और आग की लपटें तेजी से निकलने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने में परेशानी हुई, जिसके चलते जेसीबी की मदद से दुकान का शटर तोड़ना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैल गई। दुकान में बड़ी मात्रा में किताबें, कॉपियां, कागज और अन्य स्टेशनरी सामग्री रखी हुई थी, जिसके चलते आग तेजी से फैली। धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

मौके पर पहुंची पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 2 से 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी की बौछारें शुरू कीं। हालांकि दुकान के अंदर जहां आग लगी थी बुझाने में काफी समय लग रहा था। जिसके बाद JCB की मदद से दुकान का शटर तोड़ा गया। जिसके बाद दमकल कर्मी दुकान के अंदर तक पहुंचे और आग को बुझाए।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही ASP सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी करते रहे। फिलहाल अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद जांच की जाएगी।

लाखों रुपए का नुकसान

दुकान में बड़ी मात्रा में किताबें, कॉपियां और स्टेशनरी का सामान रखा होने के कारण लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। नुकसान का वास्तविक आकलन आग बुझने और जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा।

Leave a Reply

Next Post

तमिलनाडु के नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

शेयर करेएक्ट्रेस तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप इंडिया रिपोर्टर लाइव चेन्नई, 04 अगस्त 2026।  द्रमुक नेता और तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर की गई कथित टिप्पणी के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर  लिया गया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय […]

You May Like

MP में पटवारियों पर सीधे एफआईआर नहीं होगी....|....तमिलनाडु के नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार....|....जगदलपुर की बुक डिपो में लगी आग: धुआं उठा तो लोगों ने देखा....|....मरवाही में तीन हाथियों की दस्तक, मकानों और फसलों को नुकसान....|....जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर पड़ा छापा....|....सुकमा में माओवादियों के हथियारों का जखीरा बरामद, जंगल में जमीन के नीचे छिपाए गए 47 जिंदा कारतूस भी मिले....|....देश की शान बनी छत्तीसगढ़ की कला, राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ निमंत्रण में मिली खास जगह....|....भाजपा सरकार शिक्षकों जी सेवा अवधि घटाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही....|....बिजली सस्ती होने का दावा जनता के कटे पर नमक छिड़कने वाला- कांग्रेस....|....निर्वाण बिरला ने कीर्तन से बांधा आध्यात्मिक रंग