आत्मनिर्भर भारत के लाभार्थियों से पीएम मोदी का संवाद, बोले- नए आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है गोवा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 अक्टूबर 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा के आत्मनिर्भर भारत स्वयंपूर्ण योजना के लाभार्थियों और हितधारकों से संवाद किया। सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए लोगों को संबोधित भी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जब सरकार का साथ और जनता का परिश्रम मिलता है तो कैसे परिवर्तन आता है, कैसे आत्मविश्वास आता है ये हम सभी ने स्वयंपूर्ण गोवा के लाभार्थियों से चर्चा के दौरान अनुभव किया।

अब देश ने भी 100 करोड़ वैक्सीन डोज का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे लोगों में, पर्यटकों में विश्वास बढ़ा है। इससे गोवा के टूरिज्म सेक्टर में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी। गोवा में स्वदेशी और विदेशी दोनों पर्यटकों की आवाजही भी निश्चित रूप से बढ़ने वाली है। मछली के व्यापार-कारोबार के लिए अलग मंत्रालय से लेकर मछुआरों की नावों के आधुनिकीकरण तक हर स्तर पर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत भी गोवा में हमारे मछुआरों को बहुत मदद मिल रही है।

गोवा ने गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने के 100 फीसद लक्ष्य को हासिल किया है। पिछले 1-2 वर्षों में गोवा ने न केवल महामारी बल्कि कई चक्रवातों और बाढ़ का भी सामना किया है। गोवा के पर्यटन क्षेत्र को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने लगातार राहत कार्य जारी रखा। लंबे समय तक गोवा में राजनीतिक स्वार्थ और राजनीतिक अस्थिरता ने राज्य को हानि पहुंचाई। बीते कुछ वर्षों में इस अस्थिरता को गोवा की समझदार जनता ने स्थिरता में बदला है। मेरे मित्र स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर जी ने गोवा को तेज विकास के जिस विश्वास के साथ आगे बढ़ाया, उसको प्रमोद जी की टीम पूरी ईमानदारी से नई बुलंदियां दे रही है। आज गोवा नए आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Next Post

फैसला: डब्ल्यूटीए फाइनल्स से हटीं एश्ले बार्टी, टूर्नामेंट में न खेलने की खुद बताई वजह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सिडनी 23 अक्टूबर 2021। विश्व की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी और मौजूदा विंबलडन चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स से अपना नाम वापस ले लिया है। उनके इस निर्णय के बाद बार्टी के लिए 2021 टेनिस सत्र समाप्त हो गया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक