लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शिमला, 08 सितंबर 2026। राजधानी के ऐतिहासिक लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों के दोबारा दुकानें लगाने को लेकर विवाद गहरा गया है। मंगलवार को स्थानीय कारोबारियों ने विरोध जताते हुए बाजार में अपनी दुकानें बंद रखीं और अनशन शुरू कर दिया। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि लक्कड़ बाजार में सड़क किनारे अस्थायी दुकानें लगाने वालों को तत्काल हटाया जाए। व्यापारियों के अनुसार लक्कड़ बाजार शिमला के महत्वपूर्ण हेरिटेज क्षेत्रों में आता है। ऐसे में यहां सड़क किनारे अस्थायी दुकानें लगने से न केवल बाजार की व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि इसकी ऐतिहासिक पहचान पर भी असर पड़ता है। कारोबारियों का कहना है कि तहबाजारियों के लिए प्रशासन को निर्धारित स्ट्रीट वेंडिंग जोन में व्यवस्था करनी चाहिए।


बताया जा रहा है कि नगर निगम शिमला ने न्यायालय के निर्देशों के बाद कुछ समय पहले लक्कड़ बाजार से तहबाजारियों को हटाया था। इसके बाद सोमवार को सीटू के बैनर तले बड़ी संख्या में तहबाजारी फिर से बाजार में पहुंच गए। उन्होंने सड़क के किनारे सामान लगाकर कारोबार शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद स्थानीय दुकानदारों में नाराजगी बढ़ गई। मौके पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई। स्थिति बिगड़ने से पहले पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करवाया। इसके बाद स्थानीय कारोबारियों ने सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया। व्यापारियों का कहना है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद यदि तहबाजारी दोबारा उसी स्थान पर दुकानें लगाते हैं तो इससे प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने मांग की है कि न्यायालय के निर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और लक्कड़ बाजार को अस्थायी अतिक्रमण से मुक्त रखा जाए।

कारोबारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने जरूरत पड़ने पर चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी है। व्यापारियों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर वे प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध और तेज करेंगे। फिलहाल लक्कड़ बाजार में व्यापारियों की हड़ताल और अनशन के चलते माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर है।


Leave a Reply

Next Post

 नहाते समय बना ली महिला की वीडियो

शेयर करेवेंटिलेटर पर मोबाइल रखने का आरोप, पड़ोसी पर केस दर्ज इंडिया रिपोर्टर लाइव मंडी, 08 सितंबर 2026। मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र में एक महिला की निजता से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। महिला ने पड़ोसी युवक पर बाथरूम के वेंटिलेटर पर मोबाइल फोन रखकर उसकी वीडियो बनाने […]

You May Like

धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'....|....बढ़ती महंगाई से देश का आम आदमी परेशान - कांग्रेस....|....मोदी के राज में बेरोजगारी बढ़ी देश पर कर्जा बढ़ा छोटे उद्योग बंद हुये - कांग्रेस....|....स्मार्ट मीटर के नाम पर फर्जीवाड़ा प्रमाणित - डॉ. चरणदास महंत