संजय कपूर की ‘सफेद सच’ खोलेगी जुर्म के पीछे छिपे राज़ 

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 22 नवंबर 2026। सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानियां जब बड़े पर्दे पर उतरती हैं, तो उनका रोमांच केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समाज को सोचने पर भी मजबूर करता है। इसी कड़ी में आगामी अपराध रहस्य फिल्म ‘अनएक्सपेक्टेड – सफेद सच’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। संजय कपूर, प्रशांत नारायण और एस्थर अनिल अभिनीत यह फिल्म देहरादून बस अड्डे से जुड़ी दुष्कर्म की घटना सहित वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है।

फिल्म में संजय कपूर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भारत सिंह के रूप में एक जटिल मामले की जांच करते दिखाई देंगे। कहानी एक किशोरी की रहस्यमयी गुमशुदगी से शुरू होती है, जिसके बाद लावारिस बस और अस्पताल में बेहोश मिली लड़की कई चौंकाने वाले सवाल खड़े कर देते हैं। प्रशांत नारायण भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में अपनी अभिनय क्षमता का दम दिखाएंगे।

निर्माता प्यारे लाल गुंदेचा और निर्देशक गरुड़वेगा अंजी की यह पेशकश महिलाओं की सुरक्षा, न्याय और पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी जैसे गंभीर मुद्दों को उठाती है। केविन रॉय ने फिल्म का संगीत तैयार किया है।

खास बात यह है कि फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गढ़वाली, गुजराती, पंजाबी और भोजपुरी सहित नौ भाषाओं में बनाई जा रही है। वर्ष 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली यह फिल्म रोमांच के साथ सामाजिक चेतना का संदेश भी देगी।

Leave a Reply

Next Post

कैलिफोर्निया में बाढ़ और समुद्री लहरों का खतरा

शेयर करेअल नीनो और ऊंचे ज्वार से तटीय इलाकों पर संकट इंडिया रिपोर्टर लाइव लॉस एंजिलिस, 22 नवंबर 2026। अमेरिका के कैलिफोर्निया में रिकॉर्ड दर की बारिश, समुद्र की ऊंची उठती लहरों और कमजोर समुद्री तटबंधों ने खतरे की आशंका बढ़ा दी है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अल […]

You May Like

कमर में फंसा रहा तीन इंच का चाकू....|....नए औद्योगिक संबंध नियम अधिसूचित....|....50 हजार रुपये रिश्वत लेते कनीय अभियंता गिरफ्तार....|....जज की जगह नहीं ले सकता एआई....|....गुना के बजरंगगढ़ किले के पास अवैध खनन पर एनजीटी सख्त....|.... नए निजी कॉलेज खोलने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, 7 दिसंबर तक आवेदन....|....वन्यजीव अंग कार्यालयों से गायब हुए तो डीएफओ होंगे जिम्मेदार....|....पाकिस्तान से अपलोड हुआ था सौहार्द बिगाड़ने वाला वीडियो....|....30 रुपये का नेबुलाइजर 500 में, 87 रुपये का सिरप 200 में बेच रहे निजी अस्पताल....|....आंखों के सामने धुंध छाने के पीछे हो सकते हैं ये गंभीर कारण, जानिए कब हो जाएं सतर्क