पेट पालने के लिए 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला सड़कों पर करतब दिखाती हुई नजर आईं , मदद के लिए आगे आए अभिनेता रितेश देशमुख

indiareporterlive
शेयर करे

वीडियो वायरल होते हुए अभिनेता रितेश देशमुख तक पहुंचा और उन्होंने ट्विटर संदेश जारी कर उनकी मदद का वादा किया

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पुणे में जारी लॉकडाउन के बीच गुरुवार को एक बुजुर्ग महिला पेट पालने के लिए सड़कों पर करतब दिखाती हुई नजर आईं। कहा जा रहा है कि महिला बॉलीवुड में सह-कलाकार रही हैं और उन्होंने ‘गीता और सीता’ और ‘शेरनी’ जैसी हिन्दी फिल्मों में काम किया है। उनके करतब दिखाने का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल फोन से बनाया और सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। 

मजबूरी में सड़कों पर दिखा रही हैं करतब 

महिला की पहचान 85 वर्षीय  शांताबाई पवार के रूप में हुई है। ये शहर के हड़पसर इलाके में एक झोपड़पट्टी में रहती हैं। शांताबाई ने बताया कि उनके घर के हाल ठीक नहीं होने और लॉकडाउन में कोई काम नहीं मिलने के कारण वे सड़कों पर करतब दिखाकर अपना पेट पालने को मजबूर हैं। 

मदद के लिए आगे आये अभिनेता रितेश देशमुख

शांताबाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते हुए अभिनेता रितेश देशमुख तक पहुंचा और उन्होंने ट्विटर संदेश जारी कर उनकी मदद का वादा किया। अभिनेता रितेश देशमुख ने लिखा है,”कृपया क्या कोई मुझे इनकी कांटेक्ट डिटेल दे सकता है।” अभिनेता ने एक और ट्वीट कर लिखा,”आपका शुक्रिया, हमने इस अज्जी मां से संपर्क किया है।”

अभिनेता रितेश देशमुख का ट्वीट …

पुणे पुलिस कमिश्नर ने भी हुनर को सलाम किया 

जो वीडियो सामने आया है उसमें शांताबाई लकड़ी की दो स्टिक के सहारे करतब दिखाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुणे पुलिस के कमिश्नर के वेंकटेश ने भी इस वीडियो को ट्वीट कर लिखा है,”हुनर की कोई सीमा नहीं होती।”

पुणे पुलिस कमिश्नर का ट्वीट…

Leave a Reply

Next Post

बस्तर के स्वादिष्ट काजू ने कोरोना संकट के समय में बढ़ाई वनवासी परिवारों की आमदनी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 24 जुलाई 2020।  संकट काल में अंचल में रहने वाले वनवासी परिवारों की आमदनी बढ़ा दी है। नए स्वरूप में पैकेजिंग और बस्तर ब्रांड नेम से इसकी लांचिंग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल में ही की है। बस्तर के स्वादिष्ट काजू की मांग को […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस