मुख्यमंत्री योगी ने सुनी जनता की फरियाद, अधिकारियों से कहा- लोगों की समस्याओं पर संवेदनशीलता से ध्यान दें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गोरखपुर 22 अगस्त 2023। उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता की समस्याओं को पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और ध्यान से सुनें, और उनका त्वरित निस्तारण कराएं ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े।

मुख्‍यमंत्री और गोरक्षपीठ के महंत योगी ने मंगलवार को सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में लोगों की समस्‍याएं सुनने के बाद अधिकारियों को यह निर्देश दिया। यहां जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि मंदिर परिसर के हिंदू सेवाश्रम में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में मुख्‍यमंत्री ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के लिए निर्देश दिए। योगी ने कहा कि जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए, तथा जिन्हें बीमारियों के इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है उन्हें दी जाने वाली राशि के आकलन की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। साथ ही उन्होंने हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनवाने संबंधी निर्देश भी दिए। 

उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सबके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराएगी। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को मुख्यमंत्री ने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निपटाने के निर्देश दिए। 

Leave a Reply

Next Post

कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे के बीच केंद्र सरकार ने की उच्चस्तरीय बैठक; राज्यों को दी यह हिदायत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 अगस्त 2023। वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के नए स्वरूपों का पता चलने के बीच, केंद्र ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की और राज्यों से वायरस के नमूनों का संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण बढ़ाने तथा नए स्वरूपों पर करीबी नजर रखने को कहा। एक […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां