इंग्लैंड के खिलाफ बाउंड्री पर ‘सुपरवुमेन’ बनीं हरलीन देओल, तेंदुलकर बोले- कैच ऑफ द ईयर

indiareporterlive
शेयर करे

नॉर्थम्पटन 10 जुलाई 2021। इऩ दिनों भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जा रही है। श्रृंखला का पहला मैच दोनों टीमों के बीच नॉर्थम्पटन में खेला गया। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में मेजबान टीम ने डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर भारत को 18 रनों से हराया। इस मैच में भारत की क्षेत्ररक्षक हरलीन देओल ने कमाल कर दिया। भारत भले ही मैच हार गया लेकिन हरलीन ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग के जरिए सबका दिल जीत लिया। उन्होंने इस दौरान इंग्लैंड की बल्लेबाज एमी जोंस का हैरतअंगेज कैच लपका। 

इंग्लैंड की पारी का 19वां ओवर चल रहा था और क्रीज पर एमी जोंस मौजूद थीं। ओवर की पांचवीं गेंद पर जोंस ने बाउंड्री की तरफ हवा में स्ट्रोक लगाया। यह गेंद उस तरफ गई जहां सीमा रेखा पर हरलीन देओल मौजूद थीं। इस दरम्यान उन्होंने पहले गेंद को बाउंट्री लाइन के बाहर जाने से रोका उसके बाद दूसरे प्रयास में कैच लपक लिया। उनके द्वारा लिए गए इस कैच को देख क्रिकेट फैंस उन्हें सुपरवुमेन बता रहे हैं।हरलीन द्वारा पकड़े गए इस के कैच की प्रशंसा भारत के कई दिग्गज क्रिकेटरों ने की है। सचिन तेंदुलकर ने हरलीन की तारीफ करते हुए उनके द्वारा लपके कैच को साल का सर्वश्रेष्ठ कैच करार दिया है। वहीं वीवीएस लक्ष्मण ने भी उनकी फील्डिंग की जमकर तारीफ की। 

इससे पहले इंग्लैंड ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 177 रन बनाए। इंग्लैंड की महिला टीम की ओर से नताली साइवर ने और एमी जोंस ने विस्फोटक पारियां खेलीं। इसके बाद भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 8.4 ओवर में तीन विकेट 54 रन बनाए। फिर बारिश शुरू हो गई। खराब मौसम और बारिश के चलत खेल संभव नहीं हुआ। उसके बाद डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर इंग्लैंड की महिला टीम को 18 रनों से विजेता घोषित किया गया। 

नॉर्थम्पटन में खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। इंग्लैंड की सलामी महिला बल्लेबाज टैमी ब्यूमॉन्ट और डैने वायट ने अपनी टीम को अच्छी शुरूआत दिलाने में सफल रहीं। ब्यूमॉन्ट 18 और वायट 31 रन बनाकर आउट हुईं। इस दौरान साइवर ने 55 रनों की पारी खेली। जबकि एमी जोंस ने 27 गेंद पर 43 रन बनाए। भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच दूसरा मैच होव में रविवार को खेला जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

नोएडा में 30 अगस्त तक धारा 144 लागू, कोरोना के चलते पाबंदी में मनाने होंगे ये त्योहार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नोएडा 10 जुलाई 2021। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के वास्ते गौतमबुद्ध नगर जिले में 30 अगस्त तक धारा 144 लागू की गई है। अपर पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्रद्धा पांडे ने बताया कि जुलाई […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां