ISRO, NIA, DRDO और Air India को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला व्यक्ति गाजियाबाद से गिरफ्तार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 जुलाई 2026। दिल्ली पुलिस ने देश की सबसे हाई-सिक्योरिटी वाली संस्थाओं और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को बम से उड़ाने की झूठी धमकी वाले ईमेल भेजने के मामले में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने डिजिटल सुरागों का पीछा करते हुए गाजियाबाद से 36 वर्षीय एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की पहचान निशांत त्यागी के रूप में हुई है जो साल 2008 से एक गंभीर मानसिक बीमारी का शिकार है और उसका लंबा मेडिकल इतिहास रहा है। अधिकारियों ने बताया कि 29 जून को भेजे गए ईमेल में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA), इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन (ISRO), न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL), डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइज़ेशन (DRDO) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) समेत कई हाई-सिक्योरिटी वाले ठिकानों पर बम होने का दावा किया गया था।

नई दिल्ली से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट के लिए भी धमकी भरा ईमेल भेजा गया था जिसके बाद तुरंत सुरक्षा जांच की गई और कई एजेंसियों को अलर्ट किया गया। पुलिस ने बताया कि संबंधित सभी संस्थाओं और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया गया और सुरक्षा के तय नियमों का पालन किया गया। बाद में पता चला कि धमकियां झूठी थीं। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और ईमेल के डिजिटल निशान का पता लगाया। तकनीकी जांच के दौरान पुलिस ने उन दो मेल अकाउंट्स का विश्लेषण किया जिनका इस्तेमाल ईमेल भेजने के लिए किए जाने का शक था। अधिकारियों ने बताया कि ईमेल ट्रेल की विस्तृत जांच से जांचकर्ताओं को उन अकाउंट्स से जुड़े एक मोबाइल नंबर का पता चला।

तकनीकी निगरानी का इस्तेमाल करते हुए पुलिस टीम ने 30 जून को संदिग्ध का पता उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद के संयोग नगर में लगाया। उन्होंने बताया कि पुलिस उस जगह पहुंची और संदिग्ध जिसकी पहचान निशांत त्यागी के तौर पर हुई है उसके घर पर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार त्यागी ने ओपन स्कूलिंग से पढ़ाई की थी और 2010 में बैचलर डिग्री प्रोग्राम में दाखिला लिया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। शुरुआती जांच में पता चला कि वह कथित तौर पर 2008 से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था और कई सालों से अलग-अलग मेडिकल संस्थानों में उसका इलाज चल रहा था। अधिकारियों ने बताया कि उसके परिवार वालों ने भी पुलिस को उसकी लंबी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान फिलहाल कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामान नहीं मिला। ईमेल भेजने के पीछे का मकसद और किन हालात में उन्हें भेजा गया इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि जांच के नतीजों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में 'ग्रीन ड्राइव पोर्टल' हुआ लॉन्च, सीएम रेखा गुप्ता ने 70 लाख पौधे लगाने का संकल्प दोहराया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 जुलाई 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ‘ग्रीन ड्राइव पोर्टल’ लॉन्च किया है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में 70 लाख पौधे लगाने के सरकार के संकल्प को दोहराया। […]

You May Like

हंसता-बोलता इंसान भी हो सकता है डिप्रेशन का शिकार....|....अदिति राव हैदरी: पति के साथ सैर पर निकलीं अभिनेत्री....|....एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से हटा पाकिस्तान....|....नॉर्वे पर भड़के हैं ट्रंप: बोले-आठ बार युद्ध रोकने के लिए मिलना चाहिए था नोबेल....|....गरबा की वेशभूषा में सिगरेट पीने और पिस्टलनुमा वस्तु दिखाने का वीडियो वायरल, 9 आरोपी गिरफ्तार....|....आईजीकेवी में बीएससी कृषि की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू....|....जंतर-मंतर प्रदर्शन: हरियाणा में विपक्षी नेता-कार्यकर्ता नजरबंद....|....ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या....|....मध्यप्रदेश में नियमों का पालन नहीं करने वाले 65 अस्पतालों आयुष्मान इलाज बंद....|....17 जिलों में 82 ग्रामीणों को मिले संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज