‘राज्य में भाजपा की 30 सीटें आते ही ममता सरकार की विदाई’, बंगाल में गरजे अमित शाह; कांग्रेस-टीएमसी को घेरा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 22 मई 2024। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल में हुंकार भरी। उन्होंने कांथी में एक रैली को भी संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत सभी विपक्षी पार्टियों को घेरा। अमित शाह ने कहा कि बंगाल में भाजपा  की 30 सीटें आते ही ममता सरकार की विदाई हो जाएगी। उन्होंने ममता बनर्जी पर राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को रोकने का आरोप भी लगाया। इसके साथ ही उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा ने लोकतंत्र को खत्म कर दिया।

रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राज्य में हिंसा के मामलों पर ममता सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, “बंगाल में राजनीतिक हिंसा ने लोकतंत्र को लगभग समाप्त कर दिया है। यहां पंचायत के चुनाव हुए, जिनमें 200 से ज्यादा लोग मारे गए। मगर मैं आपसे कहना चाहता हूं कि इस बार आप मत डरना, क्योंकि पांच चरण के चुनाव में ममता के गुंडे किसी का बाल भी बांका नहीं कर पाए। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “पांच चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। इन पांच चरणों के चुनाव में मोदी जी 310 सीट पार कर गए हैं। ममता दीदी के इंडी गठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है। इस बार बंगाल में भी 30 सीटें नरेन्द्र मोदी जी की झोली में जाने वाली हैं। बंगाल में भाजपा की 30 सीटें आते ही, ये टीएमसी खंड-खंड हो जाएगी और ममता दीदी की सरकार की विदाई हो जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में जल संकट पैदा करना चाहती है भाजपा, यमुना से रोकी पानी की आपूर्ति : आतिशी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 मई 2024। दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) को निशाना बनाने के लिए एक ”नई साजिश” रची है और हरियाणा सरकार के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी में पानी की […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं