नए निजी कॉलेज खोलने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, 7 दिसंबर तक आवेदन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल, 22 नवंबर 2026। उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 से नए निजी कॉलेज खोलने और पहले से संचालित कॉलेजों में नए विषय, संकाय और पाठ्यक्रम शुरू करने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। इस नई व्यवस्था के तहत नए कॉलेज खोलने अथवा शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तार करने के इच्छुक संस्थान 7 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

कॉलेज संचालकों को आवेदन से लेकर अनुमति मिलने तक की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पूरी करनी होगी। ऑनलाइन प्रक्रिया से अनुमति देने में पारदर्शिता आएगी, दस्तावेज की जांच आसान होगी और अनावश्यक देरी पर रोक लगेगी। साथ ही आवेदन के हर चरण की निगरानी की जा सकेगी।

नई व्यवस्था में कॉलेज खोलने के लिए दिखाई जाने वाली जमीन के कागजात की भी ऑनलाइन जांच की जाएगी। संस्थानों को जमीन के स्वामित्व के दस्तावेज, खसरा या बी-1 और जमीन का नक्शा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इन दस्तावेज का भू-अभिलेख पोर्टल के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा, जिससे फर्जी या गलत दावों की पहचान हो सकेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन शुल्क जमा करने और फॉर्म लॉक करने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं हो सकेगा। इसलिए संचालकों को आवेदन करने से पहले सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांचने होंगे।

ऑनलाइन आवेदन मिलने के बाद उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी सबसे पहले दस्तावेज और जानकारियों की जांच करेंगे। आवेदन में कोई कमी मिलने पर संबंधित संस्था को उसे पूरा करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद आवेदन संबंधित जिले के जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम मौके पर जाकर जमीन और सुविधाओं का निरीक्षण करेगी। इस टीम में लीड कॉलेज, राजस्व विभाग के अधिकारी और विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे।

निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग अंतिम निर्णय लेगा। विभाग के फैसले पर आपत्ति होने पर संस्था ऑनलाइन पुनर्विलोकन यानी दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकेगी। पुनर्विलोकन आवेदन खारिज होने पर निर्धारित समय में उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव के समक्ष अपील की जा सकेगी। नए कॉलेज खोलने अथवा पाठ्यक्रम विस्तार से संबंधित नियम पोर्टल पर उपलब्ध हैं, जबकि सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 7694009758 और ई-मेल dhe_noc_support@itscglobal.com जारी किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

गुना के बजरंगगढ़ किले के पास अवैध खनन पर एनजीटी सख्त

शेयर करेकलेक्टर समेत 5 विभागों को नोटिस, 5 दिसंबर तक मांगा जवाब इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 22 नवंबर 2026। प्रदेश के गुना जिले में स्थित 16वीं-17वीं सदी के ऐतिहासिक बजरंगगढ़ किले और आसपास के क्षेत्रों में हो रहे बेखौफ खनन के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने कड़ा रुख […]

You May Like

कमर में फंसा रहा तीन इंच का चाकू....|....नए औद्योगिक संबंध नियम अधिसूचित....|....50 हजार रुपये रिश्वत लेते कनीय अभियंता गिरफ्तार....|....जज की जगह नहीं ले सकता एआई....|....गुना के बजरंगगढ़ किले के पास अवैध खनन पर एनजीटी सख्त....|.... नए निजी कॉलेज खोलने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, 7 दिसंबर तक आवेदन....|....वन्यजीव अंग कार्यालयों से गायब हुए तो डीएफओ होंगे जिम्मेदार....|....पाकिस्तान से अपलोड हुआ था सौहार्द बिगाड़ने वाला वीडियो....|....30 रुपये का नेबुलाइजर 500 में, 87 रुपये का सिरप 200 में बेच रहे निजी अस्पताल....|....आंखों के सामने धुंध छाने के पीछे हो सकते हैं ये गंभीर कारण, जानिए कब हो जाएं सतर्क