‘हम उन्हें गंभीरता से नहीं लेते; वे जहां भी गए, कांग्रेस सीट हारी’, रिजिजू ने कसा राहुल पर तंज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 मार्च 2024। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का भाजपा के चुनावी संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से की गई थी, वहीं इस यात्रा का समापन 16 जनवरी को मुंबई में हुआ था। इस यात्रा में करीबन 6,700 किमी की दूरी तय की गई है।

किरेन रिजिजू ने की राहुल गांधी की आलोचना
मीडिया से बात करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा, “राहुल गांधी जहां भी गए, कांग्रेस वहां सीट हार गई। कोई भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेता है। अगर वह चुनाव प्रचार से बचते हैं तो शायद देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस लोकसभा चुनाव में कुछ सीटें जीत सकती है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नफरती भाषणों को लेकर भी राहुल गांधी की आलोचना की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “कांग्रेस नेता के दिल दिमाग और आत्मा में पीएम मोदी और भाजपा के खिलाफ नफरत भरा हुआ है, जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। राहुल को पीएम मोदी बिलकुल पसंद नहीं है, क्योंकि वे (पीएम मोदी) बहुत ही विनम्र और गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। राहुल और उनके लोग इस बात से सहमत नहीं है कि एक गरीब भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।”

राहुल को गंभीरता से नहीं लेते: रिजिजू
रिजिजू ने आगे कहा कि मोदी को उनकी काबिलियत, लोगों के प्यार और आशीर्वाद के कारण पीएम बनाया गया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा के भारी बहुमत से जीतने की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा अकेले चुनाव में 370 से ज्यादा सीटें जीतेगी और एनडीए 400 सीटे जीतने वाली है। बता दें कि देश भर में लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होने वाला है।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए किरेन रिजिजू ने कहा, “हम उन्हें कभी गंभीरता से नहीं लेते हैं। वह एक आदतन अपराधी है, अदालत ने भी उन्हें गलत टिप्पणियां करने के मामले में चेतावनी दी है।” रिजिजू ने भाजपा के अरुणाचल प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा में 55 सीटें जीतने का दावा किया है। 

Leave a Reply

Next Post

'हमारे खातों से जबरदस्ती पैसे छीने जा रहे, कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश हो रही', केंद्र पर भड़की सोनिया गांधी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 मार्च 2024। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। सोनिया गांधी ने पार्टी के बैंक खातों को ‘फ्रीज’ (लेनदेन पर रोक) किए जाने के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल