विद्या मालवडे की ‘स्कैम 2024’ खोलेगी डिजिटल अरेस्ट का डरावना सच

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 20 अक्टूबर 2026।एक फोन कॉल, सरकारी अधिकारी होने का झूठा दावा और गिरफ्तारी का डर।कभी-कभी कुछ ही मिनटों में इंसान की जिंदगी उलट-पुलट हो जाती है। इसी खौफनाक हकीकत को रोमांचक अंदाज में पेश कर रही है स्टोरी टीवी की नई माइक्रोड्रामा सीरीज ‘स्कैम 2024 – द डिजिटल अरेस्ट स्टोरी’। ‘चक दे! इंडिया’ फेम अभिनेत्री विद्या मालवडे इस सीरीज से माइक्रोड्रामा की दुनिया में कदम रख रही हैं।

सीरीज में विद्या, प्रिया शर्मा के किरदार में नजर आएंगी, जिसकी जिंदगी डिजिटल ठगी का शिकार बनने के बाद बदल जाती है। प्रतीक सहजपाल ठगी के नेटवर्क के सरगना विक्की मंडल और विनीत रैना निलंबित अधिकारी राज ठाकुर की भूमिका निभा रहे हैं। स्मॉल टाउन बॉयज़ निर्मित और आलोक शर्मा निर्देशित यह थ्रिलर स्टोरी टीवी ऐप पर स्ट्रीम हो रही है।

अपने किरदार पर विद्या कहती हैं, “प्रिया कोई भी हो सकती है—हमारे माता-पिता, पड़ोसी या हम खुद। वह शिक्षित है, सतर्क है, फिर भी एक दोपहर में सब कुछ खो देती है।” वहीं, प्रतीक के मुताबिक, “ये अकेले ठग नहीं, बल्कि ऐसे संगठित नेटवर्क हैं, जो कुछ ही सेकंड में इंसान के फैसले लेने की क्षमता तोड़ देते हैं।”

सिर्फ मनोरंजन नहीं, यह कहानी डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी के प्रति सतर्क भी करती है। सीरीज अब स्टोरी टीवी ऐप पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Next Post

बीएसपी की स्थापना में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कोई योगदान नहीं - कांग्रेस

शेयर करेबीएसपी 1956 में शुरू हुआ, मुखर्जी 1950 में नेहरू मंत्रिमंडल से हटा दिये गये थे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 20 अक्टूबर 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा अपनी जानकारी बढ़ाकर छत्तीसगढ़ के संबंध में बयान दिया करे अन्यथा […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां