हादसे के बाद राजवाड़ा चौक से सिटी बसें हुई गायब

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर, 28 सितंबर 2026। इंदौर के राजवाड़ा चौक पर रविवार को हुए हादसे के बाद सिटी बस का स्टैंड सोमवार को खाली रहा। मंगलवार को यहां सिटी बसें नहीं आईं। उधर, देर रात हादसे के शिकार एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसके सिर और सीने में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने बस में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

राजवाड़ा चौक के स्टैंड पर ट्रैफिक विभाग ने पीएम और सीएम बस सेवा की बसों को पार्क करने की अनुमति दी थी। रविवार को जब हादसा हुआ, तब भी वहां चार बसें खड़ी थीं, लेकिन सोमवार सुबह से राजवाड़ा पर बसें नजर नहीं आईं। अफसरों ने राजवाड़ा चौक को नो बस जोन  करने की तैयारी की है। राजवाड़ा पैलेस के सामने रिक्शे भी प्रतिबंधित किए गए थे, लेकिन नियम का पालन नहीं हो पा रहा है। अभी भी कई रिक्शे पैलेस के सामने खड़े रहते हैं।

तीन लोगों पर एफआईआर

हादसे के बाद बस में तोड़फोड़ करने वाले तीन लोगों पर एमजी रोड पुलिस ने सुपरवाइजर तशील की शिकायत पर केस दर्ज किया है। अभिषेक ठाकुर, विजय यादव और पंकज पर भीड़ को उकसाने और बसों में तोड़फोड़ करने का आरोप है।

ब्रेक फेल नहीं हुए, एक्सीलेटर दब गया

पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले ड्राइवर से पूछताछ की। उसने बताया कि बस के ब्रेक फेल नहीं हुए थे, बल्कि ब्रेक के बजाय एक्सीलेटर दब गया था। दरअसल हैंडब्रेक नहीं लगाने से बस ढलान पर चलने लगी थी। हड़बड़ी में ड्राइवर ने ब्रेक के बजाय एक्सीलेटर पर पैर रख दिया और हादसा हो गया। उधर, हादसे के शिकार जितेंद्र शर्मा की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। 

Leave a Reply

Next Post

शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर फिर हुआ पथराव

शेयर करेपुलिस ने आंसू गैस दागी, 10 लोगों पर एफआईआर इंडिया रिपोर्टर लाइव उज्जैन, 28 सितंबर 2026। सिंहस्थ 2028 के तहत जारी सड़क चौड़ीकरण अभियान के दौरान छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद के हिस्से को हटाए जाने को लेकर उठा विवाद लगातार उग्र होता जा रहा है। सब्जी मार्केट और […]

You May Like

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग....|....माता-पिता पहुंचे पुलिस के पास, पीछे से बेटे ने लगाई फांसी....|.... जमशेदपुर में तीन युवकों पर फायरिंग करके भागे चार शूटर गिरफ्तार....|....सीएम साय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत और बचाव कार्य तेज, मुआवजा देगी सरकार....|....किशोर के साथ मारपीट कर बनाया आपत्तिजनक वीडियो....|....छत्तीसगढ़ के जनभागीदारी आधारित नवाचारों को मिल रही राष्ट्रीय पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय....|....कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों सहित प्रभारी महासचिव सुखदेव भगत का किया स्वागत....|....शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर फिर हुआ पथराव....|....हादसे के बाद राजवाड़ा चौक से सिटी बसें हुई गायब....|....फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह केस में शिकायतकर्ता रोहित भी आरोपी