दुनिया के दिग्गज वैज्ञानिकों को जोड़ेगा ‘एलटीपीआई’

शेयर करे

भारत में फिजिक्स रिसर्च का नया युग, लोढ़ा फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘एलटीपीआई’

अब भारत बनेगा थ्योरिटिकल फिजिक्स का ग्लोबल हब, दुनिया भर के वैज्ञानिकों को जोड़ेगा ‘एलटीपीआई’

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 30 मई 2026। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए लोढ़ा फाउंडेशन ने देश के पहले निजी फंडिंग वाले थ्योरिटिकल फिजिक्स रिसर्च इंस्टीट्यूट ‘लोढ़ा थ्योरिटिकल फिजिक्स इंस्टीट्यूट (एलटीपीआई)’ की शुरुआत की है। 27 मई को लोढ़ा वर्ल्ड टॉवर में लॉन्च हुए इस संस्थान का उद्देश्य दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को एक मंच पर लाकर फंडामेंटल फिजिक्स में नई खोजों को बढ़ावा देना है। यह संस्थान नोबेल स्तर की रिसर्च को प्रोत्साहित करने के विजन के साथ स्थापित किया गया है। एलटीपीआई का नेतृत्व विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक और वुल्फ प्राइज विजेता प्रोफेसर जैनेंद्र के. जैन करेंगे, जिनकी ‘कॉम्पोजिट फर्मियंस’ पर रिसर्च ने क्वांटम फिजिक्स की दुनिया में नई दिशा दी है।

लोढ़ा फाउंडेशन के ट्रस्टी और लोढ़ा डेवलपर्स के सीईओ एवं एमडी अभिषेक लोढ़ा ने कहा, “हम मानते हैं कि उत्कृष्टता ही सबसे बड़ा प्रभाव पैदा करती है। एलटीपीआई भारत को ज्ञान और रिसर्च की वैश्विक शक्ति बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।” वहीं, फाउंडेशन के चीफ मेंटर आशीष कुमार सिंह ने कहा, “जब दुनिया के असाधारण दिमाग एक साथ आते हैं, तब असाधारण परिणाम जन्म लेते हैं। एलटीपीआई उसी सोच का परिणाम है।”

Leave a Reply

Next Post

अब सिर्फ तेल नहीं, शैंपू में भी दिखेगा पैराशूट का दम

शेयर करेकोकोनट मिल्क और नेचुरल केयर के साथ मैरिको की बड़ी छलांग (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 30 मई 2026। भारत के हेयर केयर बाजार में अब एक नया मुकाबला शुरू हो गया है। एफ.एम.सी.जी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी मैरिको लिमिटेड ने पैराशूट एडवांस्ड प्रोटीन शैंपू लॉन्च कर हेयर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल