बालोद में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, बस्तर संभाग प्रथम, दुर्ग दूसरे नंबर पर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बालोद 12 नवंबर 2025। जिला मुख्यालय बालोद में 8 से 11 नवंबर तक आयोजित चार दिवसीय 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में हर्षोल्लास और रंगारंग समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन बालोद और स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। 

मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग उपस्थित थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

सांसद भोजराज नाग ने कहा कि खेलकूद से अनुशासन, भाईचारा, सद्भावना और एकता की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को हार-जीत से ऊपर उठकर खेल भावना बनाए रखने और नियमित रूप से खेलकूद में भाग लेने की प्रेरणा दी। जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने कहा कि बालोद में इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन जिले की खेल संस्कृति और उत्साह का प्रतीक है।

चार दिवसीय प्रतियोगिता के अंतर्गत फुटबॉल, खो-खो और नेटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बस्तर संभाग ने 36 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि दुर्ग संभाग 26 अंकों के साथ दूसरे और रायपुर संभाग 23 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में प्रदेश के पांच जोनों से कुल 420 छात्र-छात्राओं और 100 अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Next Post

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते लोगों की जान जा रही है, आंख खराब हो रही - दीपक बैज

शेयर करेबीजापुर के 9 लोगों की आंखों की रोशनी जाना सरकार की लापरवाही भाजपा सरकार में फिर नसबंदी और ऑंखफोड़वा कांड रमन सरकार के समय की पुनर्रावृत्ति इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 13 नवंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर आम लोगों के जान के साथ खिलवाड़ करने का […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां