सीएम धामी के लिए वोट मांगेंगे मुख्यमंत्री योगी और स्मृति ईरानी, भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

देहरादून 11 मई 2022। चंपावत विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चुनाव प्रचार गरमाने के लिए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर भी आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पार्टी मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने 40 स्टार प्रचारकों के नामों की सूची जारी की।

स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद तीरथ सिंह रावत, अजय टम्टा व अनिल बलूनी, नरेश बंसल, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के नाम शामिल हैं।

इनके अलावा पूर्व मुख्यंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सतपाल महाराज, गणेश जोशी, डॉ. धनसिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, दीप्ति रावत, सरिता आर्य, खिलेंद्र चौधरी, किरण देवी, दीपचंद्र पाठक, कैलाश गहतोड़ी, हर भजन सिंह चीमा, प्रेम सिंह राणा, ज्योति राय, डॉ. विनोद प्रजापति, लीलावती राण, हीमा जोशी व प्रेमानंद भी स्टार प्रचारक के तौर पर मुख्यमंत्री के लिए प्रचार करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

मोहाली हमला: विपक्ष ने की सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग, सुखबीर बोले-सीएम मान और डीजीपी में तालमेल नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 11 मई 2022। मोहाली में रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से खुफिया विभाग की इमारत पर हमले के बाद पंजाब की भगवंत मान सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। विपक्षी दलों ने पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की है। पंजाब लोक कांग्रेस […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं