कंगना के शूट पर जाने से पहले रंगोली के बेटे ने कहा कुछ ऐसा,तस्वीर शेयर कर बोलीं- आंखों में आंसू आ गए

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि वह अपने भांजे पृथ्वी को मिस कर रही हैं। कंगना अक्सर अपनी बहन रंगोली चंदेल के बेटे पृथ्वी के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। अब एक बार फिर से वह अपनी एक तस्वीर के कारण चर्चा में आ गई हैं। इस फोटो में कंगना अपने भांजे पृथ्वी को किस कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने पृथ्वी से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया है।

फोटो के साथ कंगना ने लिखा- ‘जब हम शूट के लिए निकल रहे थे, तभी उसने कहा कि मत जाइए। मैं उससे निवेदन किया कि काम के लिए जाना होगा। उसने मेरी ओर देखा और फौरन मेरी गोद पर बैठ गया और हंसते हुए कहा कि अच्छा ठीक है जाइए लेकिन मुझे दो मिनट बैठे रहने दीजिए। उसका चेहरा यादकर मेरी आंखों में आंसू आ गए।’ कंगना की इस तस्वीर को कुछ ही समय में लाखों की संख्या में लाइक्स मिल गए हैं। कमेंट्स कर फैन्स मौसी और भांजे की जोड़ी की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि कंगना की अपकमिंग फिल्में ‘थलाइवी’ और ‘तेजस’ हैं। फिल्म ‘थलाइवी’ में कंगना जय ललिता की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए कंगना को 20 किलो वजन बढ़ाना पड़ा था। वहीं फिल्म ‘तेजस’ में कंगना एक फाइटर पाइलट की भूमिका में दिख रही हैं। इसके अलावा कंगना ने फिल्म ‘धाकड़’ की भी शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में कंगना जबरदस्त एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगी। इस फिल्म की तैयारी से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और सोनभद्र में 41 लाख ग्रामीणों को हर घर नल योजना की सौगात

शेयर करेइन ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं से मिर्ज़ापुर और सोनभद्र के 42 लाख गांववालों को फायदा होगा इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 22 नवंबर 2020। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और सोनभद्र में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया। इस मौके पर योगी ने लोगों […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ