जानलेवा हुई गर्मी ने ली 51 लोगों की जान, प्रदेश में पारा 49 के करीब, आज से कुछ राहत मिलने की उम्मीद

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 30 मई 2024। पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। बुंदेलखंड में प्रचंड गर्मी और लू की चपेट में आने से बुधवार को 31 लोगों की जान चली गई। इसमें महोबा में आठ, हमीरपुर में सात, चित्रकूट में छह, फतेहपुर में पांच, बांदा में तीन और जालौन में दो व्यक्ति की मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर लोग किसी काम से बाहर निकले थे और रास्ते में ही अचेत होकर गिर गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। बहराइच में लू की चपेट में आने नानपारा व कैसरगंज तहसील क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो गई। इसी तरह प्रयागराज में एक दरोगा समेत चार लोगों की जान चली गई। ग्रेटर नोएडा में मेरठ निवासी एक बुजुर्ग की लू लगने से मौत हो गई। बलिया में एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा वाराणसी में छह, मिर्जापुर में तीन, आजमगढ़, जौनपुर और सोनभद्र में एक-एक की मौत हुई है। आशंका जताई जा रही है कि इन सभी लोगों की लू लगने से मौत हुई है, हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा की मौत की असल वजह क्या है।

प्रयागराज में पारा 49 के करीब
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से बुधवार को भीषण लू की चपेट में रहे। जिन इलाकों में लू नहीं रही, वहां चल रही गर्म हवा लू का एहसास करा रही थी। बुधवार को प्रयागराज का अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री पहुंच गया, जबकि कानपुर 48.4 डिग्री के साथ दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बुधवार को भीषण गर्मी के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक अधिक रहा। जबिक रात का पारा भी 6 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ।

प्रयागराज ने की 1979 की बराबरी
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, छह जून 1979 को प्रयागराज में 48.8 डिग्री सेल्सियस पारा रिकार्ड हुआ था। बुधवार को अधिकतम तापमान ने इसी की बराबरी की है। जहां तक मई के अभी तक के सर्वाधिक तापमान की बात है तो 30 मई 1994 को 48.4 डिग्री पारा था। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, इस सीजन में प्रयागराज पहली बार इतना गर्म हुआ, साथ ही मई में इतनी गर्मी का भी रिकार्ड टूटा है।

इन तीनों शहरों में भी मई कभी इतनी गर्म नहीं रही
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, कानपुर, सुल्तानपुर और फुरसतगंज मई में कभी भी नहीं हुआ है। फुरसतगंज में पारा कभी 47 डिग्री रहा ही नहीं। इन तीनों शहरों में बुधवार को दिन का तापमान 48.4, 46 डिग्री और 47.2 डिग्री दर्ज हुआ है।

राजधानी में बुधवार को भी चिलचिलाती धूप और गर्म हवा झुलसाती रही। इस बीच पुराने लखनऊ और कुछ जगहों पर बूंदाबादी हुई, पर इससे राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से पारे में गिरावट के आसार जताए हैं।बुधवार को दिन का तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार के मुकाबले इसमें कोई बदलाव नहीं रहा। न्यूनतम पारा जरूर 0.2 डिग्री की गिरावट के साथ 29.4 दर्ज किया गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र पुरवा हवाओं की सक्रियता बढ़ने से लखनऊ में बृहस्पतिवार से बादलों की आवाजाही रहेगी। इसके साथ तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।

झांसी में एक और रिकॉर्ड
लगातार दो दिन से झांसी में दिन का पारा रिकार्ड बना रहा था। बुधवार को रात का तापमान 34.5 डिग्री पहुंच गया। झांसी में यह तीसरा मौका है जो इतनी गर्म रात रहीहै। इससे पहले 8 मई 1972 को 34.9, 26 मई 2912 को 34.6 पहुंचा था पारा। यूपी में गर्मी जानलेवा होती जा रही है। प्रदेश में गर्मी और लू की चपेट में आने से 51 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश के ज्यादातर हिस्से लू की चपेट में रहे। 

Leave a Reply

Next Post

भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच पर आतंकी हमले का साया, ISIS से जुड़े संगठन ने वीडियो जारी कर दी धमकी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 मई 2024। टी20 विश्व कप का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। भारतीय समयानुसार दो जून से इस टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। हालांकि, फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार नौ जून को न्यूयॉर्क में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच की है। अब इस […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं