भारतीय रेलवे का आधुनिकीकरण पर अहम फैसला, DETEC के साथ समझौते का नवीकरण; तकनीकी सहयोग मिलेगा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 अक्टूबर 2024। भारतीय रेलवे ने व्यवस्था में तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए स्विट्जरलैंड के साथ हस्ताक्षारित मूल समझौता ज्ञापन को रिन्यू किया। जिसको लेकर जारी आधिकारिय बयान में कहा गया है कि मंगलवार को स्विस परिसंघ के संघीय पर्यावरण, परिवहन, ऊर्जा और संचार विभाग (डीईटीईसी) के साथ दोनों देशों के बीच तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) को नवीनीकरण का रूप दिया गया। बता दें कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवीनीकृत और औपचारिक रूप दिए गए एमओयू को रेलवे और विदेश मंत्रालयों से मंजूरी मिली है।

अश्वनी वैष्णव ने किया संबोधित
रेल मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार एमओयू पर हस्ताक्षर समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह भारतीय रेलवे को प्रौद्योगिकी साझाकरण, ट्रैक रखरखाव, प्रबंधन और निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए एक व्यापक ढांचा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह एमओयू भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप भी है।

अल्बर्ट रोस्टी का बयान
फेडरल काउंसिलर और फेडरल डीईटीईसी के प्रमुख अल्बर्ट रोस्टी ने कहा कि स्विट्जरलैंड की उन्नत रेलवे तकनीक परिचालन दक्षता, सुरक्षा मानकों, सेवा गुणवत्ता और रेलवे के बुनियादी ढांचे के विकास में सुधार करके भारतीय रेलवे को लाभान्वित करेगी। वहीं रेलवे मंत्रालय के द्वारा जारी बयान में आगे कहा गया है कि 31 अगस्त, 2017 को हस्ताक्षरित मूल समझौता ज्ञापन पांच साल के लिए वैध था और इसमें सहयोग के कई प्रमुख क्षेत्रों जैसे ट्रैक्शन रोलिंग स्टॉक, इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट्स (ईएमयू) और ट्रेन सेट, माल और यात्री कारों और टिल्टिंग ट्रेनों पर ध्यान केंद्रित किया गया था।

इसके साथ ही इस साझेदारी से भारत में रेलवे सेवाओं की दक्षता और विश्वसनीयता बढ़ेगी, जिससे अंततः यात्रियों और माल ढुलाई संचालन दोनों को लाभ होगा। ध्यान देने वाली बात ये है कि स्विस कंपनियां मशीनरी, सामग्री और सुरंग निर्माण परामर्श सेवाएं प्रदान करेंगी बयान में कहा गया है।

Leave a Reply

Next Post

28 लाख दीपों से जगमग होगी अयोध्या, दीपोत्सव 2024 फिर बनेगा रिकॉर्ड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अयोध्या 30 अक्टूबर 2024। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में बुधवार को ‘दीपोत्सव-2024’ में अयोध्या 28 लाख दीपों से जगमग होगी और इसके लिए तैयारियां चरम पर हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के कार्यालय ने मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं