मध्य प्रदेश: कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान, जिला प्रभारियों को दी जा रही ट्रेनिंग, कमलनाथ हुए बैठक में शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 20 फरवरी 2022। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 2023 विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। डिजिटिल सदस्यता अभियान की जिला प्रभारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी शामिल हुए।  भोपाल कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को डिजिटल सदस्यता अभियान के लिए ट्रेनिंग शुरू की गई, जिसमें जिला प्रभारी और सोशल मीडिया के पदाधिकारी शामिल हुए। बता दें, पार्टी को मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा। डिजिटल सदस्यता अभियान में सदस्यों की जानकारी अब ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इसमें सदस्यों की मोबाइल से फोटो या सेल्फी लेकर फोटो अपलोड करना होगा। सदस्य के मोबाइल और आधार कार्ड नंबर भी भरना करना होगा। इसके लिए कार्यकर्ता को घर-घर जाना होगा। अब घर पर बैठकर फोटो लेकर सदस्य का फॉर्म भरा नहीं जा सकेगा। नई टेक्नोलॉजी से अभियान को सफल बनाने पारदर्शी तरीके से काम होगा। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाले तीन जिलों को पुरस्कृत करने की भी बात कह चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुसीबत में वानखेड़े: आबकारी विभाग की शिकायत पर IRS अधिकारी पर मुकदमा दर्ज, फर्जीवाड़ा कर होटल का लाइसेंस लेने का आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 20 फरवरी 2022। ठाणे पुलिस ने NCB के मुंबई क्षेत्र के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह केस उनके मालिकाना हक वाले एक होटल और बार का लाइसेंस हासिल करने में हेरफेर को लेकर दर्ज हुआ है। जिलाधिकारी […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए