बातचीत के बीच ईरान समर्थित समूह ने यूरोप मे यहूदी समुदाय पर हमले किए, अमेरिकी ठिकानों पर भी अटैक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वॉशिंगटन 12 अप्रैल 2026। यूरोप के कई देशों में यहूदी समुदायों और अमेरिकी हितों को निशाना बनाकर किए गए हमलों की जिम्मेदारी एक रहस्यमयी समूह ने ली है, जिसे लेकर संदेह है कि यह ईरान समर्थित हो सकता है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यह संगठन वास्तव में एक मुखौटा भी हो सकता है। सीएनएन के अनुसार, सोशल मीडिया पर सक्रिय इस समूह की गतिविधियों और दावों ने यूरोपीय सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

बातचीत के बीच हमले बढ़ा सकते हैं तनाव
सीएनएन के अनुसार इस समूह ने जिन घटनाओं की जिम्मेदारी ली है, उनमें यूनाइटेड किंगडम में यहूदी समुदाय द्वारा संचालित एंबुलेंसों पर आगजनी, बेल्जियम में एक सिनेगॉग यानी यहूदी उपासना स्थल के बाहर विस्फोटक उपकरण का धमाका और फ्रांस में बैंक ऑफ अमेरिका के कार्यालय पर विफल हमले की साजिश शामिल है। इन घटनाओं से जुड़े वीडियो और संदेश ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए साझा किए गए, जो प्रॉ-ईरानी मिलिशिया से जुड़े माने जाते हैं।द हेग स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर काउंटर-टेररिज्म (आईसीसीटी) के निदेशक थॉमस रेनार्ड ने सीएनएन से कहा कि इस समूह की डिजिटल गतिविधियां प्रॉ-ईरानी दिखाई देती हैं।

ईरान की भूमिका पर संदेह 
थॉमस रेनार्ड के अनुसार अभी यह मामला अटकलों के दायरे में है, लेकिन मजबूत संकेत हैं कि इसमें विदेशी मदद हो सकती है। ईरान पर सर्वाधिक संदेह है। गिरफ्तार संदिग्धों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच से और स्पष्ट जानकारी मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Next Post

चंबल में रेत माफियाओं का खूनी खेल: 15 साल में 35 से ज्यादा हत्याएं, छह अफसर भी बने शिकार; खौफनाक ये कहानियां

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुरैना 12 अप्रैल 2026। मध्य प्रदेश के चंबल अंचल में रेत माफियाओं का बढ़ता आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। बुधवार सुबह मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के रानपुर गांव चौराहे के पास वन विभाग की टीम पर हमला हुआ, जिसमें वन […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग