प्रयागराज में बड़ा हादसा : गंगा में नहाते समय आरएएफ सिपाही समेत चार लोग डूबे, तीन के शव बरामद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

प्रयागराज 14 जून 2023। फाफामऊ गंगा घाट पर बुधवार को स्नान करते समय आरएएफ सिपाही और उनके बेटे-बेटी समेत चार लोग गंगा में समा गए। घंटे मशक्कत के बाद गोताखोरों ने फौजी समेत उसके बेटे और बेटी का शव बरामद कर लिया, जबकि एक की खोजबीन जारी रही। चार लोगों के डूबने की घटना के बाद घाट पर अफरातफरी मची रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थलका जायजा लिया।  बिहार में लखीसराय के मूल निवासी आरएएफ 101 बटालियन में तैनात सिपाही उमेश यादव शांतिपुरम फाफामऊ में मकान बनवाकर रहते हैं। बुधवार को वह अपने बेटे विवेक राज (11), पुत्री दीपशिखा (8) और पड़ोस के अभिनव सिंह (8) पुत्र अभय सिंह के साथ फाफामऊ गंगा घाट पर स्नान करने के लिए गए थे। नहाते समय गहरे पानी में जाने से चारों लोग डूबने लगे। जब तक लोग समझ पाते वह पानी में लापता हो गए।

घाट पर स्नान कर रहे लोगों के शोर मचाने पर गोताखोरों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद सिपाही उमेश, उनके बेटे विवेक राज और अभिनव का शव बरामद कर लिया गया। दीपशिखा का कुछ पता नहीं चला। 

अभिनव के पिता भी हैं आरएएफ में सिपाही
गंगा में डूबने वाले अभिनव के पिता अभय सिंह भी आरएएफ में सिपाही हैं। उनका ट्रांसफर हो चुका है। कुछ दिनों बाद उनको नई जगह पर ज्वॉइन करना था। 

Leave a Reply

Next Post

गर्मी को ध्यान में रखकर रथ यात्रा से जुड़े इंतजाम करें: ओडिशा के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भुवनेश्वर 14 जून 2023। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अधिकारियों को पुरी में रथ यात्रा के दौरान गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंगलवार को डिजिटल माध्यम से रथ यात्रा समन्वय समिति की […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं