हनुमान जन्मोत्सव से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, जहांगीपुरी इलाके में शोभायात्रा की परमिशन नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 अप्रैल 2023। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकालने की लिए अनुमति मांगी थी, जिसे पुलिस ने देने से इनकार कर दिया है। वहीं दिल्ली पुलिस हनुमान जन्मोत्सव को लेकर अलर्ट हो गई है ताकि राजधानी में कोई अप्रिय घटना न हो। 6 अप्रैल को देश में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि दो लोगों ने जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा निकालने की परमिशन मांगी है लेकिन लॉ एंड आर्डर की स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने दोनों ही आयोजकों को परमिशन देने से मना कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

इलाके में दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फ़ोर्स के जवान पेट्रोलिंग कर रहे हैं। बाइक के जरिए भी पेट्रोलिंग की जा रही है। पिछले साल हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर भी जहांगीरपुरी में दंगे हुए थे। रामनवमी के मौके पर भी पुलिस परमिशन के बिना लोगों ने शोभा यात्रा निकाली थी, इसी को देखते हुए हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर लॉ एंड आर्डर बना रहे उसके लिए पुलिस पुख्ता इंतजाम कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

मंदिर के टैंक में डूबकर 5 बच्चों की दर्दनाक मौत, पूजा की रस्म के वक्त हुआ बड़ा हादसा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चेन्नई 05 अप्रैल 2023। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां के एक मंदिर के टैंक में पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक घटना के वक्त पूजा की रस्में चल रहीं थीं और अचानक […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग