भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, पांच की मौत, आठ घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 27 जून 2023। डोडा जिले में भद्रवाह-पठानकोट सड़क मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और करीब आठ लोग घायल हो गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कठुआ के बनी से भद्रवाह जा रहा ट्रैक्स वाहन गुलडंडा इलाके में हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई है और करीब आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले रवाना किया गया है।

रामबन में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

रामबन के रामपारी इलाके में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना हो गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है। एसएसपी रामबन मोहिता शर्मा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जिले के रामपारी इलाके में अल्टो कार हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में मोहम्मद अफजल और मोहम्मद अजमात की मौत हो गई। पुलिस की इस मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Next Post

जवानों ने मुठभेड़ में नक्सल जनताना सरकार अध्यक्ष को मार गिराया, सर्चिंग जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सुकमा 27 जून 2023। छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हो गई। इसमें जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। उसकी पहचान नक्सलियों के जनताना सरकार अध्यक्ष के रूप में बताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं