घूस मामले में सुकेश ने की सीबीआई जांच की मांग, बोला-सत्येंद्र जैन से लगातार मिल रहीं धमकियां

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 नवंबर 2022। ठगी और मनी लॉड्रिंग के मामले में मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अपने वकील के जरिए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को दी शिकायत पर सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। पत्र में उसने जेल में बंद मंत्री सतेंद्र जैन, मंत्री कैलाश गहलौत, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को करोड़ों रुपये देने का आरोप लगाया था। इससे पूर्व उसने सतेंद्र जैन और तिहाड़ जेल के पूर्व महानिदेशक संदीप गोयल पर धमकाने और जेल में सुरक्षित रहने के लिए करोड़ों रुपये प्रोटेक्शन मनी के तौर पर देने का आरोप भी लगाया था। अपने वकील ए के सिंह के जरिए उपराज्यपाल को लिखे पत्र में सुकेश ने उसकी ओर से दी गई शिकायत की तत्काल सीबीआई जांच की अनुमति देने का आग्रह किया है। 

उसने लिखा है कि शिकायत के बाद उस पर दबाव बढ़ गया है और कभी भी उसके खिलाफ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उसने पत्र में लिखा है कि मैने खबर पढ़ी है, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि बीजेपी मुझे चुनाव के समय आगे कर रही है और मैं देश का सबसे बड़ा ठग हूं। जो गुमराह करने के साथ मुद्दे से भटका रहा हूं। 

2016 में मैंने व्यक्तिगत रूप से सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत को असोला फार्म पर पार्टी के लिए 50 करोड़ रुपये दिए थे। मुझे राज्य सभा भेजने का प्रलोभन दिया गया था। उसके बाद अरविंद केजरीवाल और सतेंद्र जैन से उसकी हयात होटल में मुलाकात हुई थी। 

जहां दक्षिण राज्यों में जनाधार बढ़ाने के लिए कम से कम 20 से 30 लोगों को लाने पर जोर दिया गया था। 2017 में चुनाव चिन्ह मामले में उसे गिरफ्तार किया गया। उस दौरान सतेंद्र जैन जेल में मिलने आए थे। वह जानना चाहते थे कि उसने जांच एजेंसी को 50 करोड़ के योगदान के बारे में किसी भी तथ्य का खुलासा तो नहीं किया।

Leave a Reply

Next Post

बतौर कप्तान एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20 जीतने वाले खिलाड़ी बने रोहित, बाबर आजम को पीछे छोड़ा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 नवंबर 2022। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। अब नॉकआउट मुकाबले में गुरुवार को भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। वहीं, बुधवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया भले […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर