कोरोना ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी का घर टूटने से बचाया, पत्नी आलिया ने दिया एक और मौका

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड  एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी डिफरेंट एक्टिंग के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं । लेकिन पिछले साल उनके लिए काफी चुनौतियों भरा रहा । एक तरफ जहां सभी लॉकडाउन और महामारी से जूझ रहे थे। वहीं एक्टर नवाज़ अपनी निज़ी ज़िंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए थे। एक्टर की पत्नी आलिया सिद्दीकी  उर्फ अंजलि पांडे ने बीते साल एक कानूनी नोटिस भेजकर उनसे तलाक देने को कहा था। लेकिन अब आलिया ने अपना मन बदल लिया है। आलिया ने अपने पति को एक और मौका देने का विचार किया है।

दरअसल नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ आलिया ने निज़ी परेशानियों के चलते उन्हें बीते साल तलाक का नोटिस भेजा था। साथ ही उनपर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। लेकिन इसी बीच मिली जानकारी के अनुसार आलिया अपने पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी ‌से तलाक नहीं लेना‌ चाहती हैं। एक्टर की वाइफ अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने के बारे में सोच रही हैं और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने एक इंटरव्यू में दी है।  आलिया ने कहा कि वो एक बार फिर अपने पति नवाज के साथ रहना चाहती हैं ।

अपनी बात को पूरा करते हुए आलिया ने आगे कहा कि – पिछले 10 दिनों से मैं कोरोना वायरस से लड़ रही हूं। जिस वजह से मैं इस वक्त मुम्बई में अपने घर में आइसोलेशन में रह ही हूं। ऐसे में मेरी 11 साल की बेटी सोरा और 6 साल का बेटे की देखभाल खुद नवाज कर रहे हैं जो इस वक्त लखनऊ में शूटिंग में व्यस्त हैं।शूटिंग में बेहद बिजी होने के बावजूद भी नवाज दोनों बच्चों की अच्छी तरह से देखभाल कर रहे हैं। दोनों बच्चों के खाने-पीने से लेकर उनकी पढ़ाई-लिखाई और उनकी हर जरूरत का अच्छी तरह से ख्याल रख रहे हैं। इतना ही नहीं, वो मेरी तबीयत और मेरी तमाम जरूरतों को लेकर भी अक्सर मुझे फोन करते हैं। उनकी इन बातों से मैं काफी इम्प्रेस हूं। नवाज का ये वाला अंदाज देखकर मैं काफी खुश हूं। उनकी  की यही बात मेरे दिल‌ को छू गई है। नवाज पहले अपने बच्चों पर कभी ध्यान नहीं दे पाते थे मगर अब उनका ये बदला हुआ रूप देखकर मैं हैरत में हूं।”

अपने और नवाज़ के रिश्ते पर आलिया ने कहा –  “मैं और नवाज दोनों मिलकर हमारे बीच पैदा हुई तमाम परेशानियों को दूर करने की कोशिश करेंगे। आगे चलकर हम दोनों मिल-बैठकर अपनी तमाम गलतफहमियों को सुलझाएंगे। इसे लेकर हम दोनों में बातचीत हो रही है। “

Leave a Reply

Next Post

TMC की चुनावी लिस्ट: ममता ने 291 उम्मीदवारों की सूची जारी, 50 महिलाओं और 42 मुस्लिम चेहरों को मौका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 05 मार्च 2021। पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुक्रवार को 291 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। शुक्रवार को ममता बनर्जी अपने लिए शुभ मानती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के वक्त भी ममता ने शुक्रवार को ही यह […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां