बाइडन ने पाकिस्तान को सैन्य मदद जारी रखी…’, निक्की हेली बोलीं- राष्ट्रपति बनी तो दुश्मनों की फंडिंग बंद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 फरवरी 2023। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए  उम्मीदवारी का एलान करने वाली रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली ने अपने चुनाव प्रचार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में एक रिसर्च में सामने आया था कि अमेरिका में उनको पसंद करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और उनकी अप्रूवल रेटिंग यानी उन्हें पसंद करने वालों की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से भी ज्यादा है। अपनी इस बढ़ती लोकप्रियता के बीच हेली ने अमेरिका की मौजूदा बाइडन सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। 

हेली ने शनिवार को बाइडन प्रशासन की ओर से विदेश भेजी जा रही मदद को लेकर निशाना साधा। न्यूयॉर्क पोस्ट में एक ओपिनियन लेख में उन्होंने बताया कि किस तरह अमेरिका हर साल 46 अरब डॉलर खर्च कर रहा है, जो कि चीन, पाकिस्तान और इराक जैसे देशों को जा रही है। उन्होंने कहा, “मैं अपने दुश्मनों को मदद के तौर पर भेजी जा रही फंडिंग को पूरी तरह रोक दूंगी। बाइडन प्रशासन ने पाकिस्तान सैन्य सहायता भेजना जारी रखा है और अमेरिकी टैक्सदाताओं का पैसा अभी भी कम्युनिस्ट चीन के पास कुछ हास्यास्पद जलवायु परिवर्तन से जुड़े कार्यक्रमों के नाम पर जा रहा है। उन्होंने कहा, “हम बेलारूस तक को मदद भेजते हैं, जो कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का सबसे करीबी दोस्त है। हम कम्युनिस्ट देश क्यूबा को भी मदद भेजते हैं, जहां की सरकार ने हमें आंतकवाद का प्रायोजक करार देती है।” हेली ने यह भी कहा कि पाकिस्तान और इराक को मदद भेजी जाती है, जहां अमेरिका का विरोध होता है और आतंकी संगठन सक्रिय हैं।

हेली ने अमेरिका की पिछली सरकारों और राष्ट्रपतियों पर धारदार हमले करते हुए कहा कि यह सिर्फ जो बाइडन की कहानी नहीं है। यह दोनों पार्टियों (डेमोक्रेट्स-रिपब्लिकन) के नेतृत्व में दशकों से हो रहा है। हमारी विदेशी मदद की नीति भूतकाल में ही अटकी है। यह एक तरह से ऑटो-पायलट मोड पर है, जिसमें मदद पाने वाले देशों के अमेरिका के प्रति बर्ताव को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया जाता है।

Leave a Reply

Next Post

महिला टी-20 विश्वकप: छठा विश्व कप जीतना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका की नजर पहले खिताब पर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव केपटाउन 26 फरवरी 2023। आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप का फाइनल मुकाबला दमदार प्रदर्शन कर रहे ऑस्ट्रेलिया और मेजबान दक्षिण अफ्रीका के बीच है। दोनों ही टीमों के पास यह मैच जीत रिकॉर्ड बनाने का मौका है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार