गांधी जयंती पर सामुदायिक वन अधिकार पट्टे का किया गया वितरण

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बलौदाबाजार 02 अक्टूबर 2020। कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के मौके पर कसडोल विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम महराजी में 4 सामुदायिक वन अधिकारी पट्टे का वितरण किया गया है। कसडोल अनुविभागीय एवं वन विभाग के अधिकारियों द्वारा आज ग्राम महराजी के ग्रामसभा में जाकर वन अधिकार पट्टे का वितरण ग्रामीणों के मध्य में सरपंच अनेक राम साहू को प्रदान किया गया है। इस दौरान आईएफएस आलोक वाजपेयी, एसडीओ यू एस ठाकुर,तहसीलदार शंकर लाल सिन्हा नायब तहसीलदार श्रीधर पंडा सहित ग्राम के सचिव एवं पंचायत पदाधिकारी गण भी उपस्थित थे। प्रदान किए गये 4 समुदायिक वन अधिकार पट्टे का उपयोग क्रमशः तालाब,श्मशान घाट, गोठान एवं परंपरागत पूजा स्थल के लिये किया जायेगा। पट्टे मिलने पर ग्रामीणों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। साथ ही ग्राम सभा मे खुशी व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने कहा की लंबे समय से माँग की जा रही हमारी मांग आज पूरा हो गया है जिससे निश्चित ही हमारे गाँव को होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगा।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम

शेयर करेनगर पालिका अध्यक्ष सोनकर और कलेक्टर एल्मा ने हरी झण्ड़ी दिखाकर किया राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन प्रचार रथ को रवाना इंडिया रिपोर्टर लाइव  मुंगेली 02 अक्टूबर 2020। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती 02 अक्टूबर के अवसर पर आज नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष संतू लाल सोनकर और […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल