विश्व कप को लेकर शोएब अख्तर बोले- अगर मोदी सरकार चाहे तो पाकिस्तान आ सकती है टीम इंडिया, तब बीसीसीआई भी कुछ नहीं कर सकता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 मार्च 2023। 2023 वनडे विश्व कप के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है। भारत अपने आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को समाप्त करने की उम्मीद के साथ टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए तैयार है। हालांकि, कई अन्य टीमें भी हैं जो खिताब की प्रबल दावेदार हैं। उनमें से एक बाबर आजम के नेतृत्व वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को लगता है कि वनडे वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो अख्तर चाहते हैं कि पाकिस्तान 2011 का बदला ले।

वनडे विश्व कप पर क्या बोले शोएब अख्तर

2011 वनडे विश्व कप भी भारत में खेला गया था। तब भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराया था और खिताब पर कब्जा जमाया था। हालांकि, इससे पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। इस बार अख्तर चाहते हैं कि बाबर मुंबई या अहमदाबाद जहां भी फाइनल हो, वहां भारत को शिकस्त देकर ट्रॉफी उठाएं। अख्तर ने एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में कहा- मैं भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल चाहता हूं, चाहे वे मुंबई में खेल रहे हों या अहमदाबाद में। उन्होंने कहा- 2011 का बदला लेना है इस बार।

अख्तर से एशिया कप विवाद के बारे में भी पूछा गया, जिसमें दो बोर्ड – पीसीबी और बीसीसीआई आमने-सामने हैं। बीसीसीआई एशिया कप के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने के लिए तैयार नहीं है, वहीं पीसीबी घर पर पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी करना चाहता है। अख्तर को लगता है कि यह मामला उतना ध्यान देने योग्य नहीं है, क्योंकि दोनों देशों की सरकारें ही तय कर सकती हैं कि क्या होगा।

‘न BCCI और न ही PCB कुछ कर सकता’

उन्होंने कहा- ये बकवास बातें हैं। न तो बीसीसीआई और न ही पीसीबी इस मामले में कुछ कर सकता है। बीसीसीआई भारत सरकार से पूछे बिना कुछ नहीं कर सकता। हमारा बोर्ड भी हमारी सरकार से सलाह किए बिना कुछ नहीं कर सकता है। जब भारत-पाकिस्तान मुकाबले की बात आती है तो हर कोई अपनी राय देता है। मेरा दोनों पक्षों के सभी पूर्व खिलाड़ियों से अनुरोध है, कृपया अनावश्यक टिप्पणी करने से दूर रहें। उन्होंने आगे कहा- अगर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हरी झंडी देगी, तो बीसीसीआई कौन होता है जो यह तय करे कि वे पाकिस्तान जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

धोनी को नहीं, एबी डिविलियर्स को विकेटों के बीच सबसे तेज मानते हैं कोहली, पुजारा को बताया सबसे खराब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 मार्च 2023। भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को उनके फिटनेस के लिए जाना जाता है। कोहली के टीम इंडिया में आने के बाद से दूसरे या यूं कहें दुनियाभर के खिलाड़ियों को फिट रहने की एक सीख मिली। कोहली की फिटनेस […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल