आईटी क्षेत्र में भारतीय प्रतिभाएं भारत में नौकरियां लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी: ठाकुर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 अप्रैल 2024। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पूर्व की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर भ्रष्टाचार और घोटालों में लिप्त रहने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र ने 2047 तक देश को ‘विकसित भारत’ बनाने का लक्ष्य रखा है। केंद्रीय मंत्री ने बृहस्पतिवार को यहां आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) पेशेवरों को संबोधित करते हुए कहा, ”आईटी का मतलब ‘इंडिया टुमॉरो’ है और भारत के लिए कल का लक्ष्य क्या है? लक्ष्य, 2047 तक देश को ‘विकसित भारत’ बनाने का है। ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ”क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि 10 वर्ष पहले हमारे देशवासियों को भ्रष्ट कांग्रेस पार्टी और उसके गठबंधन सहयोगियों के चंगुल से खुद को मुक्त करने के बारे में सोचना भी मुश्किल हो रहा था, जहां एक के बाद एक घोटाले हो रहे थे।” उन्होंने संप्रग सरकार के दौरान हुए विभिन्न घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी याददाश्त कमजोर है इसलिए हम कभी-कभी भूल जाते हैं, खासकर 18 से 22 साल की उम्र के वे लोग जो उस वक्त केवल आठ और 10 साल के थे। ठाकुर ने कहा, ”उन्हें 2जी घोटाले या सीडब्ल्यूजी घोटाले के बारे में जानकारी नहीं है। उन्हें अगस्ता वेस्टलैंड, कोयला घोटाले और उस सब के बारे में नहीं पता। ठाकुर ने कहा, ”उन्हें यह याद दिलाना हमारा कर्तव्य है कि 2009 से 2014 के बीच इस देश में इतने घोटाले हुए कि 2014 तक ऐसा लग रहा था कि विकास (देश का) स्थिर हो गया था, मंहगाई बढ़ गयी थी और नीतिगत पंगुता देश को बुरी तरह प्रभावित कर रही थी। हम एक विकल्प पर विचार कर रहे थे।” ठाकुर ने कहा कि देश एक विकल्प तलाश रहा था और उसी दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नरेन्द्र मोदी को नेता के तौर पर पेश किया। भारतीय प्रतिभा को देश का सबसे बड़ा संसाधन करार देते हुए ठाकुर ने कहा, ”हमें उन्हें फिर से कुशल बनाने, उन्हें उन्नत करने की जरूरत है। कोविड ने हमें सिखाया है कि प्रौद्योगिकी के युग में आप चाहे जो भी सीख लें लेकिन आपको खुद को फिर से कुशल बनाते रहना होगा और इसमें कृत्रिम मेधा (एआई) बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।” उन्होंने कहा कि आईटी के क्षेत्र में भारतीय प्रतिभा देश में अरबों डॉलर और नौकरियां लाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारीः MSP कानून, गरीब महिलाओं को सालाना 1 लाख रु. समेत कई वादे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को 48 पेज का घोषणा पत्र जारी किया। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया, राहुल, खड़गे और मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष पी चिदंबरम ने 5 न्याय और 25 गारंटी का ऐलान किया। पार्टी के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल