‘भारत जोड़ो यात्रा’ का केरल चरण पूरा : जितना दिया उससे दोगुना स्नेह मिला- राहुल गांधी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 सितंबर 2022। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का बृहस्पतिवार को केरल चरण पूरा हो गया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि घर वहीं होता है, जहां प्यार मिलता है और केरल में उन्होंने लोगों को जितना स्नेह दिया, उससे दोगुना उन्हें मिला है। उन्होंने कहा कि केरल उनका घर है। यहां के लोगों से जो प्यार मिला है, उसके लिए वे हमेशा ऋणी रहेंगे। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, केरल प्रदेश कांग्रेस समिति, केरल पुलिस, मीडियाकर्मी व उन सभी लोगों को हृदय से आभार जिन्होंने यात्रा के इस पड़ाव में भाग लिया। केरल में 18 दिन की यात्रा के बाद शुक्रवार को कर्नाटक चरण की शुरुआत होगी। कांग्रेस महासचिव व संचार प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि यात्रा का 22वां दिन केरल में आखिरी दिन होगा। पदयात्री नीलंबर से वाझिक्काडवु पहुंचे, जहां से तमिलनाडु के गुडालुर तक का सफर वाहनों से किया जाए, क्योंकि बीच में निलगिरी पहाड़ियों के जंगल का रास्ता है। राहुल गांधी यात्रियों के साथ गुडालुर से शुक्रवार को कर्नाटक के चामराजनगर जिले के गुंदलूपेट पहुंचेंगे। कर्नाटक में 21 दिन में लगभग 511 किलोमीटर का सफर तय किया जाना है। 

Leave a Reply

Next Post

भारत और पाकिस्तान को जलवायु परिवर्तन पर मिलकर काम करना चाहिए-पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 सितंबर 2022। पाकिस्तान बाढ़ और आर्थिक कंगाली से बदहाली की कगार पर है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने अपने देश में आई बाढ़ के लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार माना है। साथ ही उन्होंने गुरुवार को कहा कि भारत […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही