9 जुलाई से खुलेगा लेजर पावर एंड इंफ्रा का ₹742 करोड़ का आईपीओ

शेयर करे

मजबूत ऑर्डर बुक और बढ़ते कारोबार के दम पर बाजार में उतरेगी लेजर पावर एंड इंफ्रा

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 07 जुलाई 2026। कोलकाता स्थित लेजर पावर एंड इंफ्रा लिमिटेड (एलपीआईएल) 9 जुलाई से अपना ₹742 करोड़ का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) निवेशकों के लिए खोलने जा रही है। यह इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा। कंपनी बिजली पारेषण एवं वितरण क्षेत्र के लिए पावर केबल, कंडक्टर और विशेष उत्पादों का निर्माण करती है। आईपीओ में ₹542 करोड़ के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रमोटर शेयरधारकों की ओर से ₹200 करोड़ तक के शेयर बिक्री प्रस्ताव (ओएफएस) के तहत पेश किए जाएंगे। नए इश्यू से जुटाई गई राशि का बड़ा हिस्सा, लगभग ₹490 करोड़, कंपनी अपने कर्ज के पुनर्भुगतान या पूर्व भुगतान में लगाएगी, जबकि शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों पर खर्च होगी।

पश्चिम बंगाल में कंपनी की तीन विनिर्माण इकाइयों की संयुक्त उत्पादन क्षमता 85,448 मीट्रिक टन है। वित्त वर्ष 2025-26  में कंपनी ने ₹2,326 करोड़ का राजस्व और ₹151 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया। 31 मार्च 2026 तक इसकी ऑर्डर बुक ₹3,243 करोड़ रही। कंपनी भारतीय रेलवे सहित कई सरकारी और निजी संस्थानों को आपूर्ति करती है। उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, देश में बिजली अवसंरचना, रेलवे विद्युतीकरण और स्मार्ट ग्रिड परियोजनाओं के चलते केबल एवं वायर उद्योग में तेज़ वृद्धि की संभावनाएँ बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Next Post

कुम्हारी टोल प्लाज़ा बंद होने का दावा झूठा निकला - वन्दना राजपूत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 07 जुलाई 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वन्दना राजपूत ने कुम्हारी टोल प्लाजा में अवैध वसूली को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा रायपुर सांसद ने जून 2026 को कुम्हारी टोल प्लाज़ा को बंद होने का दावा किया था हर दावे की तरह यह […]

You May Like

'दो हफ्ते में परमाणु बम बना लेता ईरान'....|....सीएम योगी बोले- जापान-भारत के साथ आने से ग्लोबल स्टेज पर नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे....|....जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में बेशुमार काला धन खपाया....|....छात्राओं ने सैनिकों के लिए बनाई राखी....|....इंद्रदेव से प्रार्थना काम न आई अब भगवान गणेश का सहारा....|....दो दिन से लापता 6 साल के बच्चे का नाले में मिला शव....|....जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ रुपये स्वीकृत....|....कोलंबो के इंडिया हाउस में हुआ खिलाड़ियों का स्वागत....|....भाजपा के राज में फिर एक और पेपर लीक - कांग्रेस....|....भाजपा की तालिबानी मानसिकता ही युवाओं को दिमागी नक्सली बता रही - कांग्रेस