नेशनल टीम की कमान संभालने से पहले रोहित शर्मा इस बड़े कारनामे को देना चाहेंगे अंजाम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 सितम्बर 2021। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान है। उन्होंने मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल का खिताब दिलाया है। रोहित की नजरें मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरी बार खिताब दिलाने के लिए जोर लगाएंगे। विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। इसके बाद चर्चा जोरों पर है कि रोहित को टीम इंडिया की कमान सौंपी जा सकती है। रोहित शर्मा की कोशिश होगी कि वो टीम इंडिया की कमान संभालने से पहले आईपीएल में कप्तान के तौर पर जीत की हैट्रिक लगाएं।

आईपीएल 2021 की बात करें तो मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2021 के पहले हाफ में प्रदर्शन बेहतर रहा है। मुंबई इंडियंस इस समय प्वॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर हैं। आईपीएल 2021 के बायो बबल में कोरोना के मामले आने के बाद आईपीएल 2021 को स्थगित कर दिया था। आईपीएल 2021 स्थगित होने से पहले मुंबई इंडियंस ने 7 मैच खेले थे और उसमें से उन्होंने 4 मैच जीते थे। रोहित की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की नजरें अब छठे खिताब पर है।  रोहित अगर आईपीएल 2021 की ट्रॉफी मुंबई इंडियंस की झोली में डालते हैं तो वो पहले ऐसे कप्तान बनेंगे जिन्होंने आईपीएल टाइटल जीतने की हैट्रिक लगाई हो।

रोहित की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने  2013 में पहला आईपीएल खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। रोहित की आईपीएल में कप्तानी की बात करें तो उन्होंने 123 मैचों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है। इसमें वो टीम को 72 मैच जीताने में कामयाब रहे हैं, वहीं 47 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है । एमएस धोनी और विराट कोहली के बाद वो आईपीएल में सबसे ज्यादा कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं।  रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस अपने अभियान का आगाज करेगी। 

Leave a Reply

Next Post

एमपी सरकार अब घर-घर करेगी राशन डिलीवरी, एक नवंबर से 89 आदिवासी ब्लॉकों में शुरू होगी योजना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 19 सितम्बर 2021। मध्य प्रदेश सरकार ने अब घर-घर राशन पहुंचाने का फैसला किया है। 1 नवंबर से 89 आदिवासी ब्लॉकों में घर-घर राशन पहुंचाया जाएगा। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की। स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लेने वाले आदिवासी नेताओं […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार