भारत-यूके सैन्य अभ्यास ‘अजेय वॉरियर’ सम्पन्न, UN शांति-प्रवर्तन मिशनों में मजबूत हुई साझेदारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 दिसंबर 2025। भारत और ब्रिटेन की सेनाओं के बीच आयोजित द्विवार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अजेय वॉरियर’ का आठवां चरण राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। लगभग दो सप्ताह तक चले इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाना और आतंकवाद-रोधी अभियानों में संयुक्त रूप से काम करने की क्षमता को मजबूत करना रहा। इस बार सैन्य अभ्यास का फोकस संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय-7 के तहत शांति-प्रवर्तन (पीस-एन्फोर्समेंट) अभियानों को अंजाम देने पर रहा। अभ्यास में शहरी और अर्ध-शहरी वातावरण में बहु-डोमेन ऑपरेशनों की जटिल परिस्थितियों का सिमुलेशन किया गया, जिसमें दोनों सेनाओं ने एकीकृत कमान के तहत ऑपरेशन संचालित किए। ट्रेनिंग के दौरान सैनिकों ने काउंटर-आईईडी, छोटे मानव रहित विमान (एसयूएएस) संचालन, शहरी युद्धक रणनीतियों, कंपनी-स्तर की कौशल प्रक्रियाओं और सपोर्ट हथियारों के उपयोग से जुड़े अनुभव साझा किए।

इन संयुक्त अभ्यासों का समापन बैटल-ग्रुप स्तर के अंतिम ऑपरेशन के साथ हुआ, जिसमें दोनों सेनाओं ने वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप अभ्यास किया। टैक्टिकल अभ्यासों के अलावा सैनिकों ने फिटनेस गतिविधियों, टीम स्पोर्ट्स और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया, जिसने दोनों सेनाओं के बीच आपसी समझ और सौहार्द को और प्रगाढ़ किया।

अजेय वॉरियर का अगला चरण 2027 में ब्रिटेन में
ब्रिटिश हाई कमिश्नर लिंडी कैमरन ने कहा कि रक्षा और सुरक्षा सहयोग, ब्रिटेन-इंडिया विजन 2035 का महत्वपूर्ण स्तंभ है और ‘अजेय वॉरियर’ इस साझेदारी को और मजबूत करता है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि ‘अजेय वॉरियर’ का अगला चरण वर्ष 2027 में ब्रिटेन में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

शीतकालीन सत्र: सिगरेट, गुटखा व पान मसाला पर टैक्स के लिए दो नए विधेयक, GST 28 से बढ़ाकर 40 फीसदी होगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 दिसंबर 2025। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद के शीत सत्र में सिगरेट, गुटखा और पान मसाला जैसे अस्वास्थ्यकर उत्पादों पर कराधान के लिए दो नए विधेयक पेश करेंगी। केंद्रीय उत्पाद शुल्क संशोधन विधेयक, 2025, जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर का स्थान लेगा, जो वर्तमान […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल