वनप्लस ने वनप्‍लस ओपन का ग्‍लोबल लॉन्‍च किया

Indiareporter Live
शेयर करे

अनिल बेदाग /इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 21 अक्टूबर 2023। ग्लोबल टेक्‍नोलॉजी ब्रैंड वनप्लस ने आज अपने नए फोल्डिंग फ्‍लैगशिप स्मार्टफोन, वनप्लस ओपन के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा की। अपनी कभी समझौता न करने की विशेषताओं के साथ वनप्लस का अपनी तरह का अनूठा, वनप्‍लस ओपन स्‍मार्टफोन फोल्डेबल फोन के मार्केट में हलचल मचाने के लिए तैयार है। यह फोन वनप्लस स्मार्ट फोन से मिलने वाला सहज अनुभव यूजर्स को देता है। इसमें फोल्ड के लिए हैजलब्लैड कैमरा है। नए अल्ट्रा-पोर्टेबल और फोल्डेबल डिजाइन के आधुनिक फोन में उपभोक्ताओं को बेमिसाल मनोरंजन का खजाना मिलता है।

     वन प्लस के प्रेसिडेंट और सीओओ  किंडर लियू ने कहा, “ओपन” शब्द केवल नए फोल्डिंग फोन के प्रकार का प्रतिनिधित्व करता है, पर इससे हमारी नए संभावनाओं को खोजने और मार्केट में मौजूद आधुनिक तकनीक को अपनाने की हमारी इच्छा भी सामने आती है। वनप्लस ओपन में नए डिजाइन के फोन के साथ उपभोक्ताओं को बेमिसाल हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर के नए-नए फीचर्स और इस नए फॉर्म फैक्टर के इर्द-गिर्द सर्विसेज मिलती हैं। हम वनप्लस ओपन फोन के फीचर्स में कोई समझौता न करने की विचारधारा पर कायम है। वनप्लस ओपन फोन की पेशकश के साथ हम दुनियाभर के उपभोक्ताओं को किसी भी फीचर्स के साथ समझौता न करने वाला प्रमुख फोल्डेबल अनुभव उपलब्ध कराकर बेहद उत्साहित हैं। वनप्लस ओपन वास्‍तव में एक प्रमुख फोन है, जो फोल्डेबल फोन के मार्केट में बड़ा बदलाव लाने के लिए तैयार है।”

Leave a Reply

Next Post

बालगृहों की हालत जेलों से भी बदतर... पौष्टिक भोजन ही नहीं; हाईकोर्ट ने कहा- ताजी हवा और रोशनी की भी दरकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव प्रयागराज 21 अक्टूबर 2023। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बालगृहों की स्थिति पर चिंता जाहिर की है। कोर्ट ने कहा है कि यूपी के बाल गृहों में रह रहे बच्चों को पौष्टिक आहार ही नहीं, बल्कि उन्हें सूरज की रोशनी, ताजी हवा की भी दरकार है। यहां […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं