चीन को क्लीन चिट देने का नतीजा, जिसे देश भुगत रहा है…अरुणाचल प्रदेश को लेकर केंद्र पर भड़के खरगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 अप्रैल 2023। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अरुणाचल प्रदेश में चीन की हरकतों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। खरगे ने कहा कि यह तीसरी बार है जब चीन ने अरुणाचल प्रदेश में हमारे इलाकों के नाम बदलने का दुस्साहस किया है। उन्होंने कहा कि गलवान के बाद मोदी जी द्धारा चीन को क्लीन चिट देने का नतीजा है, जिसे देश भुगत रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘चीन ने तीसरी बार अरुणाचल में हमारे इलाक़ों के “नाम बदलने” का दुस्साहस किया है। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल 2017 को चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 6 जगहों के नाम बदले थे। इसके बाद 30 दिसंबर, 2021 को चीन ने अरुणाचल के 15 जगहों के नाम बदलने की हिमाकत की थी और अब 3 अप्रैल को 11 जगहों के नाम बदलने की हरकत की है। हालांकि खरगे ने अंत में कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा।’

चीन ने इन इलाकों के बदले नाम
बता दें कि, चीन ने अरुणाचल प्रदेश पर अपने दावे पर फिर से जोर देने के मकसद से इस भारतीय राज्य के लिए ‘‘चीनी, तिब्बती और पिनयिन” अक्षरों में नामों की तीसरी सूची जारी की है। चीन ने जिन 11 स्थानों के आधिकारिक नाम जारी किए, जिनमें दो भूमि क्षेत्रों, दो आवासीय क्षेत्रों, पांच पर्वत चोटियों और दो नदियों सहित सटीक निर्देशांक भी दिए गए हैं। इसके अलावा, स्थानों के नाम और उनके अधीनस्थ प्रशासनिक जिलों की श्रेणी सूचीबद्ध की गई है। 

चीन पर भारत का पलटवार 
चीन की इस हरकत पर भारत ने पलटवार करते हुए कहा कि अरूणाचल प्रदेश हमेशा से भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा था और रहेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि ‘मनगढंत’ नाम रखने से यह हकीकत बदल नहीं जाएगी। बागची ने कहा कि हमने ऐसी खबरें देखी हैं। यह पहली बार नहीं है जब चीन ने ऐसा प्रयास किया है। हम इसे सिरे से खारिज करते हैं।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका ने की भारत की तारीफ, कहा- कई क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत, हो रहा विकसित

शेयर करे न्यूयार्क 04 अप्रैल 2023। अमेरिका ने कई क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहे की भारत की जम कर तारीफ की है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन  प्रशासन की एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि भारत कई क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा विकसित हो रहा है। साथ ही […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं