ICC WTC Final: ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा मैच, जानें पांचवें दिन कैसा है मौसम का मिजाज

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

साउथम्‍पटन 22 जून 2021 । भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले में बारिश और खराब रोशनी ने लगभग रोज ही मैच का मजा किरकिरा किया है। दुनिया में पहली बार आयोजित हो रही इस चैम्पियनशिप को जीतकर दोनों ही टीमें अपना नाम इतिहास में दर्ज कराने के लिए बेताब हैं। मैच का 70 फीसदी से ज्यादा हिस्सा बारिश की वजह से खराब होने के बाद नतीजा ड्रॉ की तरफ ही इशारा कर रहा है। काफी खेल बर्बाद होने के बाद भी फैन्स को उम्मीद है कि अगले दो दिन बारिश नहीं होगी। अगर ऐसा होता है तो मैच का नतीजा निकलने की संभावना भी बढ़ जाएगी। आइए नजर डालते हैं डब्ल्यूटीसी फाइनल के पांचवें दिन कैसा मौसम होने की संभावना है।

मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को साउथम्‍पटन में बादल छाए रहेंगे साथ ही बीच-बीच में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। हालांकि बारिश की स्थिति ऐसी नहीं होगी, जैसी सोमवार को थी। आज और कल(बुधवार) के लिए मौसम का पूर्वानुमान काफी आशाजनक नजर आ रहा है और ऐसे में दर्शकों को मैच के आखिरी दो दिनों में (रिजर्व डे को मिलाकर) 196 ओवरों का खेल देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो इस बात की भी संभावना काफी ज्यादा है कि मैच का नतीजा निकल जाए।

बता दें कि अब तक चार दिन का खेल हो चुका है, जिसमें कुल 141.1 ओवर का ही खेल हो सका है। मैच के लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है, लेकिन अभी तक दो से ज्यादा दिन का खेल बारिश और खराब रोशनी से प्रभावित हो चुका है। मैच की बात करें तो टीम इंडिया पहली पारी में 217 रनों पर सिमट गई। भारत को इतने कम रनों पर रोकने में काइल जैमीसन की भूमिका काफी अहम रही और उन्होंने टीम की तरफ से सर्वाधिक पांच विकेट झटके। भारत के इस स्कोर के जवाब में न्यूजीलैंड पहली पारी में दो विकेट पर 101 रन बना चुकी है। कप्तान केन विलियमसन 12 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि रॉस टेलर बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड अभी भी 116 रन पीछे है, जबकि उसके खाते में आठ विकेट बचे हैं। टीम इंडिया की तरफ से आर अश्विन और ईशांत शर्मा ने एक-एक विकेट लिया है।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी संग बैठक से पहले बोलीं महबूबा मुफ्ती- अनुच्छेद 370 की बहाली तक नहीं लड़ूंगी कोई चुनाव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 जून 2021। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुलाई बैठक में हिस्सा लेने से पहले जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर से पाकिस्तान से वार्ता और अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल