हीरो Vs हैवान: अक्षय-सैफ की टक्कर से मचेगा तहलका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 26 अगस्त 2026। ‘हैवान’ के टीज़र के बाद दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता अब ट्रेलर रिलीज़ के साथ और तेज हो गई है। सुपरस्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आमने-सामने की भिड़ंत ने फिल्म को लेकर रोमांच बढ़ा दिया है। ट्रेलर में अक्षय बेहद खौफनाक और डार्क अंदाज़ में नजर आते हैं, जबकि सैफ अली खान ने एक नेत्रहीन व्यक्ति की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाई है।

निर्देशक प्रियदर्शन ने डार्क माहौल, रहस्य और दिलचस्प बैकग्राउंड स्कोर के साथ कहानी को एक कसी हुई थ्रिलर का रूप दिया है। दोनों किरदारों के बीच चलने वाला बिल्ली-चूहे का खेल ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत बनकर सामने आता है। फिल्म में बोमन ईरानी जज और सैयामी खेर पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जबकि श्रिया पिलगांवकर और शारिब हाशमी भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

“जब हीरो और हैवान आमने-सामने होंगे, तब असली बाजी किसके हाथ लगेगी?” यही सवाल ट्रेलर दर्शकों के मन में छोड़ता है। KVN Productions और Thespian Films के बैनर तले बनी ‘हैवान’ 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

थ्री-टियर कोच में अदा शर्मा का सफर, 80 लाख व्यूज ने मचाई धूम

शेयर करेअदा शर्मा की मजेदार ट्रेन जर्नी वायरल, नए किरदार की रिसर्च के लिए किया सफर इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 26 अगस्त 2026। अभिनेत्री अदा शर्मा एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज से इंटरनेट पर छा गई हैं। इस बार वजह कोई फिल्म या एक्शन सीक्वेंस नहीं, बल्कि […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां