जलाभिषेक के लिए नूंह जा रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नूंह 28 अगस्त 2023। हरियाणा के नूंह में बीते दिनों ब्रजमंडल यात्रा के दौरान भड़की हिंसा के बाद से ही पुलिस प्रशासान अलर्ट मोड में है। वहीं 31 जुलाई की अधूरी ब्रजमंडल यात्रा को पूरी करने का हिंदू संगठनों द्वारा महापंचायत में ऐलान किया था। जिसके बाद से ही एहतियात के तौर पर नूंह सहित अन्य जिलों में पूरी सावधानी बरती जा रही है। प्रशासन ने भी जलाभिषेक के लिए लोगों से नूंह न जाने की अपील की है। इसके बावजूद भी टोहाना से मेवात यात्रा के लिए बजरंग दल कार्यकर्ताओं निकले थे। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

डीएसपी शमसेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के हथियारपुर स्थित प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए बजरंग दल के नेतृत्व हिंदू समाज के लोग यात्रा के लिए रवाना होने लगे तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान नायब तहसीलदार रमेश कुमार व डीएसपी शमशेर सिंह की टीम मौके पर मौजूद रही।

नूंह में होने वाली ब्रज मंडल यात्रा में शामिल होने जा रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सेक्टर 6 स्थित देवी मंदिर में एकत्रित बजरंगल दल के कार्यकर्ता नूंह में जलाभिषेक के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान मौके पर मौजूद करीब 2 दर्जन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं बता दें कि हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को पुलिस सेक्टर 6 स्थित थाने ले गई है। इसके साथ ही नजफगढ़ रोड़ पर स्थित बालाजी मंदिर से भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले झज्जर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले भर में धारा 144 लागू कर दिया था।

Leave a Reply

Next Post

कोटा 22 छात्र सुसाइड मामला: कोचिंग संस्थानों को बड़ा निर्देश-  NEET, JEE अभ्यर्थियों के नहीं लिए जाएंगे रेगुलर टेस्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोटा 28 अगस्त 2023।  राजस्थान में कोटा जिले के प्राधिकारियों ने कई छात्रों की आत्महत्या के मद्देनजर कोचिंग संस्थानों से अगले 2 महीने तक नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के नियमित टेस्ट नहीं कराने को कहा है। इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां