तमिलनाडु में ‘ओमिक्रॉन’ विस्फोट: एक ही दिन में आए 33 नए मामले, जानें अन्य राज्यों का हाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चेन्नई 23 दिसम्बर 2021 । देश में ओमिक्रॉन के खतरे के बीच तमिलनाडु से डराने वाली खबर आई है। दरअसल, तमिलनाडु में एक ही दिन में ओमिक्रॉन के 33 नए मामले सामने आ गए हैं। अब राज्य में कोरोना के इस नए वैरिएंट से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 34 हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, एम ए सुब्रमण्यम ने इसकी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यन ने कहा कि राज्य में 33 नए ओमिक्रॉन संक्रमितों की पुष्टि हुई है जिनमें से 26 मरीज चेन्नई में, चार मदुरै में, दो तिरुवनमलाई में और एक सलेम में पाया गया है। सुब्रमण्यम ने कहा कि सभी मरीज स्थिर हैं और आइसोलेशन में हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से एक हवाई यात्री जो नाइजीरिया से दोहा के रास्ते यहां पहुंचा था वह भी संक्रमित पाया गया है।

जानें अन्य राज्य के मामले

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 65, दिल्ली में 57,  तेलंगाना में 24, राजस्थान में 22, कर्नाटक में 19 के साथ ही हरियाणा में पहला केस सामने आया है। वहीं गुजरात में बुधवार को ओमिक्रॉन के नौ मामले सामने आए हैं। गुजरात में कुल 23 केस दर्ज हो चुके हैं। केरल (24), उत्तर प्रदेश में (2) मामले हैं। आंध्र प्रदेश में दो मामले , पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में एक-एक मामला है।

जिला स्तर पर वार रूम तैयार करें राज्य

वहीं खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को लिए ओमिक्रॉन के लिए वार रूम तैयार करने का निर्देश दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है कि ओमिक्रॉन वायरस तेजी से फैलने में सक्षम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक होने या आईसीयू के बेड 40 फीसदी से अधिक भर जाएं, तो जिला या स्थानीय स्तर पर रात्रि कर्फ्यू या कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Next Post

देवरिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर ट्राली और बोलेरो की टक्कर में गर्भवती सहित 3 महिलाओं की मौत, 2 घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव देवरिया 23 दिसम्बर 2021 । यूपी के देवरिया में ट्रैक्‍टर-ट्रॉली और तेज रफ्तार बोलेरो की टक्‍कर में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। जान गंवाने वाली एक महिला गर्भवती बताई जा रही हैं। घटना, सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में भंगड़ा […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक