पीएम मोदी ने दिया लक्ष्य- तय समय पर टीबी मुक्त हो भारत; स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 मई 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि भारत एक लंबे समय से टीबी संक्रमण का सामना कर रहा है। इससे मुक्ति पाने के लिए उनकी सरकार ने एक लक्ष्य रखा है। मंगलवार शाम टीबी उन्मूलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टीबी संक्रमण और उसकी रोकथाम को लेकर अब तक के प्रयासों पर कई अहम जानकारियां साझा की। इस दौरान पीएम मोदी ने अधिकारियों से कहा कि तय समय भारत टीबी मुक्त होना चाहिए। इसके लिए जितने भी चाहे, प्रयास कर सकते हैं।

2018 में पीएम मोदी ने 2025 तक टीबी मुक्त भारत का दिया था लक्ष्य
दरअसल साल 2018 में दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित दिल्ली एंड-टीबी समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को टीबी से मुक्ति दिलाने के लिए 2025 तक का लक्ष्य तय किया जो वैश्विक सतत विकास लक्ष्य की तुलना में पांच साल पहले है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि इस पहल के तहत 2015 के बाद से टीबी के मामलों की अधिसूचना में 58% की वृद्धि हुई है, जिसमें 2023 में 25.5 लाख मरीजों की अधिसूचना दर्ज की गई। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के माध्यम से मरीजों को मुफ्त निदान, दवाइयां और मरीजों को प्रतिमाह एक हजार की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। 

देश में सभी की हो भागीदारी
बैठक में पीएम मोदी ने अधिकारियों से कहा है कि इस लड़ाई में देश के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जारी रहनी चाहिए। सरकार पिछले काफी समय से सक्रिय जन भागीदारी पर जोर दे रही है जिसका परिणाम है कि पिछले कुछ वर्षों में भारत ने महत्वपूर्ण गति प्राप्त की है।

  • इस जनभागीदारी के जरिए सरकार ने जुलाई 2024 तक 1.6 लाख से अधिक निक्षय मित्र (सामुदायिक सहायक) एकत्रित किए जो मौजूदा समय में 11.4 लाख टीबी मरीजों की मदद कर रहे हैं। इसके साथ ही सरकार, गैर-सरकारी संगठनों और निक्षय पोषण योजना जैसे नवाचारों के माध्यम से पोषण सहायता प्रदान करने में बहु-क्षेत्रीय सहयोग शामिल है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Next Post

शशि थरूर ने फिर की ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ, कहा- हमने बता दिया आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 मई 2025। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान को दिए गए जवाब की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमने इस कार्रवाई में जो हासिल किया वह साफ है कि हम आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेंगे।ऑपरेशन सिंदूर से […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार