क्या सनी देओल की झोली में आई नई फिल्म?

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई, 30 अगस्त 2026। साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘घातक’ सनी देओल की सबसे ज्यादा मशहूर फिल्मों में से एक है। अब इसी तर्ज पर एक और नई फिल्म बनने वाली है। जिसका नाम ‘घातक घुस के मारेगा’ होगा। फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी ने कहा कि वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘घातक घुस के मारेगा” के लिए सनी देओल के साथ फिर से जुड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इसमें बॉलीवुड स्टार उनकी 90 के दशक की मशहूर एक्शन फिल्म ‘घातक’ जैसा ही किरदार निभाएंगे।

संतोषी के साथ काम कर चुके सनी देओल
निर्देशक और अभिनेता की जोड़ी ने हाल ही में रिलीज हुई बंटवारे पर बनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में साथ काम किया, जिससे 30 साल बाद उनकी वापसी हुई। 90 के दशक में उन्होंने ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्में दी थीं।

निर्देशक ने क्या जानकारी दी?
संतोषी ने पीटीआई से बातचीत में कहा ‘सनी और मैं कुछ कहानियों पर काम कर रहे हैं और जल्द ही हम इसके बारे में औपचारिक घोषणा करेंगे। फिल्म में भरपूर एक्शन है। इसका नाम ‘घातक घुस के मारेगा’ है। यह कोई सीक्वल नहीं है। लेकिन इसमें किरदार वही है।

कई प्रोजेक्ट्स पर हो रहा काम
संतोषी ने आगे कहा ‘सनी के फैंस खुश होंगे क्योंकि इस नई फिल्म में एक्शन, दमदार डायलॉग और इमोशन हैं। इस फिल्म के अलावा, सनी के साथ दो-तीन और कहानियां भी पाइपलाइन में हैं। उदाहरण के लिए, एक फिल्म में सनी अमेरिका में एक सरदार की भूमिका में हैं, जो एक एक्शन-ड्रामा भी है।’

‘घातक’ के बारे में जानकारी

  • राजकुमार संतोषी की 1996 की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘घातक’ एक ईमानदार आदमी की कहानी है।
  • इसकी कहानी और डायलॉग भी राजकुमार संतोषी ने ही लिखे थे।
  • इसमें सनी देओल के अलावा मीनाक्षी शेषाद्रि, डैनी, अमरीश पुरी, मुकेश ऋषि और केके रैना थे।
  • 6.25 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 32.7 करोड़ रुपये कमाए थे।

कब रिलीज हुई ‘बंटवारा 1947’?
14 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह थे। इसे आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।

Leave a Reply

Next Post

नेपाल बाढ़: अमेरिका ने भेजी 36 लाख डॉलर की राहत सामग्री

शेयर करेभोटेकोशी नदी में फिर बढ़ रहा जलस्तर इंडिया रिपोर्टर लाइव काठमांडो, 30 अगस्त 2026। नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। अब तक 724 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 275 से अधिक भारतीय लापता हैं। 108 भारतीयों को बचाया जा […]

You May Like

11 लाख के लेन-देन में सीएएफ जवान को बंधक बनाया....|....जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड....|....कॉन्वेंट स्कूल में लाल साड़ी-माला पहनने पर आपत्ति,....|.... 2.30 लाख छात्रों का मुफ्त दुर्घटना बीमा करवाएगी यूनिवर्सिटी....|....राष्ट्रीय पोषण माह में मध्य प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर....|....आदिवासी समाज पर अभद्र टिप्पणी करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, पुलिस कमिश्नर ने सस्पेंड किया....|....33 डॉक्टरों की तैनाती, टांडा से कुल्लू तक मिली पोस्टिंग....|....सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्ली के विकास के लिए हर क्षेत्र में केंद्र का साथ मिला; पीएम का आभार जताया....|.... रिहायशी इलाके के मकान में बनाते थे करोड़ों की मार्फीन....|....1 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो, सभी किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाये - कांग्रेस