‘मोदी है तो मुश्किल है’…सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 18 दिसंबर 2023। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर घटना के चार दिन बाद प्रतिक्रिया देने के लिए रविवार को निशाना साधा। चौधरी ने दावा किया कि विपक्षी दलों और देश की जनता के दबाव के कारण मोदी ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने मांग रखी कि मोदी को संसद में आकर बयान देना चाहिए।  चौधरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”जब भी दुनिया के किसी कोने में कुछ होता है तो प्रधानमंत्री ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हैं। लेकिन संसद की सुरक्षा में चूक की घटना पर प्रतिक्रिया देने में उन्हें चार दिन लग गए। उन्हें अगले दिन सदन में आना चाहिए था और लोगों को आश्वासन देना चाहिए था कि चिंता न करें।”

कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष ने कहा, ”जो व्यक्ति देश की रक्षा की गारंटी देता है वह ‘मुश्किल’ का दूसरा नाम बन गया है। पहले वे कहते थे ‘मोदी है तो मुमकिन है’। अब इसे बदलकर ‘मोदी है तो मुश्किल है’ कर देना चाहिए।” मोदी ने रविवार को कहा कि संसद में सुरक्षा चूक की गंभीरता को कम करके नहीं आंका जा सकता। 

एक हिंदी अखबार को दिए एक साक्षात्कार में मोदी ने रविवार को कहा कि जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और कड़े कदम उठा रही हैं। मोदी ने साथ ही यह भी कहा कि इससे जुड़े लोगों और उनके उद्देश्यों की तह तक जाना भी उतना ही जरूरी है। चौधरी ने कहा, ”प्रधानमंत्री को सुरक्षा में चूक पर बहुत पहले ही बयान देना चाहिए था। विपक्ष और आम लोगों के दबाव में आखिरकार उन्होंने अपनी बात रखी। मेरा मानना है कि उन्हें संसद में आकर इस मुद्दे पर बोलना चाहिए।” 

Leave a Reply

Next Post

बूढ़ा नहीं हुआ हूं, अब भी कुछ लोगों को सीधा कर सकता हूं: शरद पवार ने किसे सुनाई खरी-खोटी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पुणे 18 दिसंबर 2023। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि वह बूढ़े नहीं हुए हैं और उनमें अब भी ‘‘कुछ लोगों को सीधा” करने की ताकत है।  पुणे की हवेली तहसील के चारकोली में एक बैलगाड़ी दौड़ के अवसर पर […]

You May Like

बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल....|....यूक्रेन में फिर बहाल होगी स्टारलिंक सेवा....|....बस्तर की आराध्य देवी के दर्शन कर राष्ट्रपति ने देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....मोदी राज में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ गयी है - कांग्रेस....|.... निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?