हिंदू संगठन ने पब में फैशन शो को जबरन कराया बंद, अयोजक पर अश्लीलता फैलाने और लव-जिहाद बढ़ाने का आरोप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर 16 सितम्बर 2021। इंदौर के विजयनगर में एक पब में फैशन शो का आयोजन किया गया था, लेकिन हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद फैशन शो को बंद करना पड़ा। कार्यकर्ताओं के हंगामे को देखते हुए आयोजक ने पब में मौजूद लड़कियों को पीछे के दरवाजे से बाहर निकाला। हिंदू संगठन ने आरोप लगाया कि फैशन शो के जरिए पब में अश्लीलता परोसी जा रही है और लव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। हालांकि, आयोजकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को थाने लेकर पहुंची। कार्यकर्ताओं के दबाव के बाद पब मालिक फैज अहमद गौरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। दरअसल, विजयनगर में शो-शा पब में बुधवार की रात फैशन शो आयोजित किया गया था। मुंबई की फैज अहमद गौरी का फैशन शो रात में शुरू होने वाला था, लेकिन  इसके शुरू होने के पहले ही हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ता सुमित हार्डिया, सोनू कल्याणे सहित अन्य लोग यहां आ पहुंचे और हंगामा करते हुए फैशन शो बंद कराने की मांग करने लगे। आयोजक ने उन्हें शांत करने की अपील की लेकिन वह लगातार हंगामा करते रहे। काफी देर तक हंगामा होने के बाद विजयनगर थाने के टीआई तहजीब काजी पहुंचे। उन्होने कारवाई की बात करते हुए आयोजक को थाने ले जाने की बात कही।

ऐसे आयोजन से भारतीय संस्कृति पर बुरा असर

हिंदूवादी संगठन के लोग थाने पहुंच गए। उन्होंने यहां पर भी हंगामा किया। उनका आरोप था कि पब में इस तरह के आयोजन कर समाज में अश्लीलता को बढ़ावा दिया जाता है और भारतीय संस्कृति को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने अश्लीलता परोसने और लव जिहाद को बढ़ावा देने की बात कही। यहां अफसरों को केस दर्ज करने की बात का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया गया। गौरतलब है कि पूर्व में भी अन प्लग पब में भी ऐसे ही एक आयोजन को लेकर भी हंगामा किया गया था।

आयोजक पर केस दर्ज

टीआई तहजीब काजी ने बताया कि मामले में आयोजक गौरी के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं पब मालिक को भी नोटिस देकर आयोजन की अनुमति के मामले में जानकारी मांगी जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

पराली जलाने को लेकर दर्ज मुकदमे वापस लेने का आदेश, 18 को किसानों से सीधा संवाद करेंगे CM योगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 16 सितम्बर 2021। यूपी में पराली जलाने को लेकर किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने का आदेश सीएम योगी ने जारी कर दिया है। बुधवार को यह आदेश पर मुहर लगी। हाल ही में सीएम योगी ने ऐलान किया था कि किसानों […]

You May Like

संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक....|....कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं