कश्मीर फाइल पर बयान देने वाले नादव लापिड ने मांगी माफी, बोले- मेरा उद्देश्य अपमान करना नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 01 दिसंबर 2022। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर बयान देकर इस्राइल के फिल्मकार नादव लापिड विवादों में फंस गए हैं। गोवा में आयोजित हुए 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में अपनी स्पीच में नादव लापिड ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को वल्गर कहा था, जिसके बाद फिल्मकार को आलोचना का सामना करना पड़ा। वहीं, अब नादव लापिड ने अपने बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि उनका उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।

नादव लापिड ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा है कि फिल्म को वल्गर और प्रोपेगेंडा कहा है और मैं अपनी इस बात पर अड़ा हुआ हूं। यह सिर्फ एक बयान नहीं था बल्कि मेरे साथ मौजूद जूरी में शामिल अन्य लोगों की सोच भी ऐसी ही थी। कार्यक्रम में शामिल जूरी भी हैरान थे कि इतने प्रतिष्ठित समारोह में इस फिल्म की एंट्री कैसे हुई? जबकि यह लायक नहीं थी।

लापिड ने आगे कहा कि मैं किसी का अपमान नहीं करना चाहता था। मैं अपने बयान पर माफी मांगता हूं। मेरा उद्देश्य कभी भी पीड़ित लोगों या उनके करीबियों का अपमान करना नहीं था। मैं आप लोगों से माफी मांगना चाहता हूं। अगर उन्होंने इस तरह से व्याख्या की है। बता दें कि लापिड के इस बयान के बाद वहां मौजूद जूरी के बाकी सदस्यों पर भी सवाल उठे थे, जिसके बाद आईएफएफआई के जूरी सदस्य सुदीप्तो सेन ने एक बयान देते हुए कहा था कि लापिड द्वारा व्यक्त किए गए विचार ‘व्यक्तिगत’ थे।

बता दें कि नादव लापिड ने अपनी स्पीच में कहा था कि इस फेस्टिवल में फिल्म द कश्मीर फाइल्स से हम सभी परेशान और हैरान थे। यह मुझे एक प्रचार और अश्लील फिल्म की तरह लगी, जो इस तरह के प्रतिष्ठित फिल्म समारोह के कलात्मक प्रतिस्पर्धी वर्ग के लिए जरूरी नहीं है। इस बयान पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और एक्टर अनुपम खेर ने अपना गुस्सा जाहिर किया था। वहीं, स्वरा भास्कर ने नादव लापिड का समर्थन किया था। 

Leave a Reply

Next Post

'पिक्चर चले न चले नवाजुद्दीन चलेगा', अपनी फ्लॉप फिल्मों पर अभिनेता ने दिया रिएक्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 दिसंबर 2022। नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी एक्टिंग से फैंस को प्रभावित करते रहते हैं। फैंस के दिल में उतर जाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्में बीते काफी समय से पर्दे पर कुछ खास कमाल […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां