गुस्साए राहुल ने कहा – हमारे एक खिलाड़ी को छेड़ोगे तो 11 छोड़ेंगे नहीं’, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 17 अगस्त 2021. लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के हीरो केएल राहुल ने मैदान में हुई बहसबाजी को लेकर खुलकर बात की. मैच के 5वें दिन दोनों टीमों के बीच जुबानी जंग काफी ज्यादा बढ़ गई थी. टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेंशन में तब इजाफा हुआ जब अंग्रेज खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह के साथ स्लेजिंग करने लगे. बुमराह उस वक्त मोहम्म्द शमी के बल्लेबाजी करते हुए 9वें विकेट के लिए रिकॉर्ड पार्टनरशिप की तरफ बढ़ रहे थे.

टीम इंडिया के क्रिकेटर्स लॉर्ड्स की बालकनी से ये सबकुछ देख रहे थे. जसप्रीत बुमराह ने मुंह और बल्‍ले दोनों ने अंग्रेजों को जवाब दिया. बुमराह ने 5वें दिन में नाबाद 34 रन बनाए और जो रूट समेट 3 अंग्रेज बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. इसके बाद विराट कोहली, मोहम्‍मद सिराज समेत कई और भारतीय खिलाड़ियों की भी जेम्‍स एंडरसन, जोस बटलर और ओली रॉबिन्‍सन से बहस हो गई थी. केएल राहुल ने मैच के बाद स्लेजिंग को लेकर कहा, ‘आप 2 कॉम्पिटिटिव टीमों से ऐसी ही उम्मीद रख सकते हैं- बेहरीन स्किल और कुछ बहसबाजी. राहुल ने इंग्लिश खिलाड़ियों के लिए चेतावनी भरे अंदाज में कहा, ‘हम थोड़े बहुत मजाक पर ध्यान नहीं देते. आप हमारे एक खिलाड़ी को छेड़ोगे और हम सभी 11 छोड़ेंगे नहीं.’

Leave a Reply

Next Post

कोरोना का सिर्फ एक केस मिलने पर पूरे देश में लगा तीन दिन का लॉकडाउन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव न्यूजीलैंड, 17 अगस्त 2021. प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कोविड-19 के पहले कम्युनिटी केस की रिपोर्ट होने के बाद देश में तीन दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है। आपको बता दें कि यह केस ऑकलैंड में रिपोर्ट हुआ है। इसके बाद आज आधी रात […]

You May Like

सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज