सर्दी में रोजाना गुड़ खाने के फायदे, सर्दी जुकाम के अलावा ये बीमारियां भी रहेंगी दूर

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कई लोग मीठे की जगह गुण को खाना पसंद करते हैं तो कुछ गुड़ की चाय पीना भी बहुत पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है गुड़ स्वादिष्ट होने के अलावा सेहत के लिए भी बड़ा ही फायदेमंद होता है। सर्दी के मौसम में गुड़ का सेवन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। गुड़ में कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, प्रोटीन, विटामिन बी के अलावा कार्बोहाइड्रेट भी होता है। इसी वजह से गुड़ का सेवन करने से सेहत को कई लाभ होते हैं। जानें गुड़ खाने से सेहत को क्या क्या फायदे होते हैं। 

अस्थमा के रोगी जरूर खाएं

अस्थमा के रोगियों के लिए गुड़ फायदेमंद होता है। ये ना केवल शरीर के तापमान को कंट्रोल करता है बल्कि एंटी एलर्जिक होने की वजह से अस्थमा के मरीज को राहत भी देता है। 

शरीर को देता है एनर्जी

गुड़ शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है। यानी कि अगर आपको बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस हो रही है तो ऐसे में गुड़ को खाना आपकी सेहत के लिए लाभदायक होता है। खास बात है कि गुड़ जल्दी पच भी जाता है और एनर्जी लेवल बढ़ जाता है। इसलिए जब भी आपको थकान हो तो तुरंत गुड़ खाएं। हालांकि डायबिटीज के रोगियों को गुड़ का परहेज करना चाहिए।

हड्डियों को करेगा मजबूत

गुड़ हड्डियों को मजबूती भी देता है। खास तौर पर ये उन लोगों को लिए फायदेमंद है जिनके जोड़ों में हमेशा दर्द रहता है। गुड़ में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है जो हड्डियों को मजबूत करने में सहायक होता है। वहीं अगर किसी को सर्दियों में जोड़ों में ज्यादा तकलीफ हो तो वो अदरक के एक टुकड़े के साथ रोजाना गुड़ का एक टुकड़ा खाएं। ऐसा करने से आपको फायदा होगा। 

दूर होगी आयरन की कमी

गुड़ को खाने से शरीर में कभी भी आयरन की कमी नहीं होगी। खासतौर पर जो लोग एनीमिया के शिकार हैं वो चीनी की जगह गुड़ खाएं। इससे उन्हें फायदा होगा। 

खांसी जुकाम में फायदा 

गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसी वजह से अगर किसी को सर्दी और जुकाम हो गया हो तो उसे गुड़ जरूर खाना चाहिए। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि जुकाम में कच्चा गुड़ नहीं खाना चाहिए। इसे चाय में चीनी की जगह डालकर पी सकते हैं। 

त्वचा को बनाएगा चमकदार

गुड़ त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। गुड़ खून में खराब टॉक्सिन को दूर करने में मदद करता है। इससे खून साफ हो जाता है और स्किन में चमक आ जाती है। इसके साथ ही मुहांसे और झुर्रियों की समस्या भी दूर हो जाती है। 

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में विश्व मात्स्यिकी दिवस के मौके पर आयोजित मछुआ सम्मेलन में...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 21 नवंबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में विश्व मात्स्यिकी दिवस के मौके पर आयोजित मछुआ सम्मेलन में 15 मछुआरों को मोटरसायकल सह आईस बॉक्स तथा 2 मछुआरों को ऑटो सह आईस बॉक्स का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने इस […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं