‘हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है’, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बोले अरविंद केजरीवाल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 मई 2025। पहलगाम आतंकी हमले के 15वें दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत ने मंगलवार आधी रात के बाद एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सेना ने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैय्यबा, हिजबुल, मसूद अजहर और हाफिज सईद के ठिकानों को निशाना बनाया गया। भाजपा के अलावा और भी पार्टियां भी ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ कर रही हैं। इस पर अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अरविंद केजरीवाल ने सेना की तारीफ की है।

उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है। आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। भारतीय सेना का साहस, हर देशवासी का विश्वास है। हम सब साथ हैं—आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं। जय हिंद, जय भारत।’

Leave a Reply

Next Post

'सेना है तो डर कैसा': पहलगाम में बेखौफ पर्यटक बोले- आतंक पर वार रुके नहीं, जब तक मिट न जाए नाम-ओ-निशान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 07 मई 2025। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की निर्मम हत्या के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) में नौ आतंकी ठिकानों पर की गई जवाबी कार्रवाई ऑपरेशन सिन्दूर से जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों का मनोबल ऊंचा हुआ […]

You May Like

जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल....|....परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन