बंगाल में द केरल स्टोरी के बैन पर आग बबूला हुए विवेक, फिल्ममेकर ने किया ममता पर पलटवार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 मई 2023। द केरल स्टोरी जब से रिलीज हुई है, उसके बाद से ही विवादों में घिरी हुई है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में इस फिल्म के प्रदर्शन पर अब रोक लगा दी है, इसका ऐलान उन्होंने हाल ही में किया है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि ममता ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि राज्य में शांति बनाए रखने के लिए फिल्म द केरल स्टोरी पर रोक लगाई गई थी, क्योंकि फिल्म में दिखाई गई चीजें राज्य की व्यवस्था के लिए घातक हो सकती हैं। इस फैसले के बाद राज्य के हर सिनेमाघर में फिल्म पर रोक लगा दी गई है। द केरल फाइल पर बैन लगने के बाद जाने माने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी को लेकर तंज कसा है। 

कई राज्यों में हुई फिल्म बैन
इस फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रही है। इसके साथ ही फिल्म को लेकर राजनीति ने भी तुल पकड़ लिया है। बंगाल से पहले तमिलनाडु में भी इस फिल्म को बैन किया जा चुका है। हालांकि कई राज्य की सरकारों ने इस फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया है। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म की तारीफ की है। 

विवेक ने ममता को लेकर किया ट्वीट
हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट साझा किया है। इस ट्वीट में उन्होंने ममता बनर्जी का एक वीडियो भी अटैच किया है। निर्देशक ने ट्वीट साझा करते हुए लिखा है- बहुत जरूरी, इस वीडियो में मुझे लगता है कि ममता दीदी मेरे बारे में बात कर रही हैं। हां मैं खिलाफत के भड़काए गए डायरेक्ट एक्शन नरसंहार के बचे लोगों का साक्षात्कार करने के लिए बंगाल आया था, और नेपाल की पाठ की भूमिका। तुम डरे क्यों हो? द कश्मीर फाइल्स नरसंहार और आतंकवाद के बारे में था।

मानहानि का कर सकते हैं मुकदमा
आपको क्या लगता है कि यह कश्मीरी लोगों को बदनाम करने के लिए किस आधार पर किया गया था? आप किस आधार पर इतनी दुर्भावना से कहते हैं कि इसे एक राजनीतिक दल के जरिए वित्तपोषित किया जाता है? मैं आपके खिलाफ मानहानि का मुकदमा और नरसंहार खंडन का मामला क्यों न दर्ज करूं? और फिल्म को द दिल्ली फाइल्स कहा जाता है न कि बंगाल फाइल्स और कोई मुझे चुप नहीं करा सकता है। 

ममता बनर्जी ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाए सवाल
आपको बता दें कि सोमवार के दिन ममता बनर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का बुलाई थी। उस दौरान उन्होंने द केरल स्टोरी को लेकर कई सवाल खड़े किए थे। इस दौरान उन्होंने द कश्मीर फाइल्स को लेकर भी सवाल खड़े किए थे। उनका कहना था कि द कश्मीर फाइल्स क्यों बनी? द केरल स्टोरी क्यों बनी? जो कि कहानियों को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

दक्षिण चीन सागर में भारत का आसियान देशों के साथ युद्धाभ्यास, चीनी नौसेना ने की जासूसी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 मई 2023। भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद के बीच भारत ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल भारतीय नौसेना ने आसियान देशों के साथ मिलकर चीन के प्रभाव वाले दक्षिण चीन सागर में युद्धाभ्यास किया। हालांकि चीन की नौसेना […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार