कोरोना का सिर्फ एक केस मिलने पर पूरे देश में लगा तीन दिन का लॉकडाउन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

न्यूजीलैंड, 17 अगस्त 2021. प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कोविड-19 के पहले कम्युनिटी केस की रिपोर्ट होने के बाद देश में तीन दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है। आपको बता दें कि यह केस ऑकलैंड में रिपोर्ट हुआ है। इसके बाद आज आधी रात से देश में लॉकडाउन लागू रहेगा। अर्डर्न ने वेलिंगटन में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इसकी घोषणा की।

इतना ही नहीं ऑकलैंड और आसपास के कोरोमंडल क्षेत्र में सात दिनों के लिए लॉकडाउन लागू रहेगा। आपको बता दें कि लॉकडाउन में सभी स्कूल, सार्वजनिक स्थल और अधिकांश व्यवसाय बंद रहेंगे। लोगों को घर से काम करने की सलाह दी गई है। बाहर निकलने की आवश्यकता होने पर फेस मास्क का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

न्यूजीलैंड ने बड़े पैमाने पर वायरस पर नियंत्रण किया है। यही कारण है कि उसकी अर्थव्यवस्था महामारी के दौरान जल्दी ठीक हो गई है। हालांकि टीकाकरण की धीमी रफ्तार ने इसे एक और प्रकोप की चपेट में छोड़ दिया है। आपको बता दें कि अत्यधिक संक्रामक डेल्टा संस्करण ने पड़ोसी ऑस्ट्रेलिया के बड़े हिस्से को वापस लॉकडाउन की जद में आने के लिए मजबूर कर दिया है।

Leave a Reply

Next Post

योग हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा, इसके प्रचार-प्रसार से जनमानस को मिलेगा लाभ : ताम्रध्वज साहू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 17 अगस्त 2021. गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है। प्राचीन काल में सहज रूप से योग हमारे जीवन में शामिल था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आधुनिक जीवन शैली ने कई रोगों को जन्म दिया है, […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल